Millionaire Clerk : चिकित्सा विभाग के क्लर्क के घर से मिला नोटों का भंडार, करोड़ों की संपत्ती, महंगी गांड़ियां, EOW की टीम कर रही जांच

Millionaire Clerk : चिकित्सा विभाग के क्लर्क के घर से मिला नोटों का भंडार, करोड़ों की संपत्ती, महंगी गांड़ियां, EOW की टीम कर रही जांच

भोपाल, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चिकित्सा विभाग का क्लर्क हीरो केसवानी EOW की नजर में था। जब इसकी संपत्ति के बारे में जानकारी इकट्ठी की तो EOW के अधिकारी भी दंग (Millionaire Clerk) रह गए।

करोड़ों के रूपए का मालिक होने के बावजूद हीरो केसवानी स्कूटी से दफ्तर आना-जाना करता था। ताकि उस पर किसी को शक न हो। हुआ भी ऐसा बेशुमार दौलत होने के बाद भी इस पर किसी ने शक नहीं किया।

दरअसल, शक की सूई जब इस पर आकर घूमी जब इसने जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन खरीदी। इस जमीन से जुड़े एक मामले पर पहले से EOW जांच कर रही है। बस इसी जमीन की खरीदी से हीरो केशवानी EOW की नजर (Millionaire Clerk) में आ गया।

बता दें,  EOW को अब तक हीरो केसवानी के घर की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत काफी चीजे मिली हैं। हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रूपये नगद जब्त किये (Millionaire Clerk) जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त करोड़ों रुपये की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हीरो केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी के पास लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति होने से संबंधित दस्तावेज भी मिले।

वहीं EOW की टीम हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन और इसके हर फ्लोर में आलीशान इंटीरियर और सजावट के काम को देखकर दंग रह गई। घर के हर कमरें में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है। 

छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है। हीरो केसवानी का बैरागढ़ स्थित यह भवन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आस-पास विकसित हो रही कॉलोनियों में मंहगें प्लॉट खरीदे हैं।  हीरो केसवानी ने अधिकांश संपत्ति  पत्नी के नाम खरीदी और कई बेची गई।

हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये मिले। आरोपी की पत्नी जिसकी कोई स्वतंत्र आय का साधन नहीं है। उसके बैंक खाते में लाखों रुपये नगद जमा मिले।

आरोपी के घर से लाखों के सोने के जेवर रसीदें भी बरामद हुई हैं। आरोपी के घर तीन चार गाड़ियां और एक एक्टिवा स्कूटर मिला है। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *