घर पर गिरा पत्थर, इसमें न हीरा न मोती, युवक ने करोड़ों में बेचा, खरीदने वाला करेगा…

घर पर गिरा पत्थर, इसमें न हीरा न मोती, युवक ने करोड़ों में बेचा, खरीदने वाला करेगा…

meteorite of 10 crore, indonesian man become crorepati, navpradesh,

meteorite of 10 crore

Meteorite of 10 crore : िमनटों में करोड़पति बना युवक

जकार्ता/ए.। Meteorite of 10 crore : एक शख्स को ऐसा पत्थर मिला, जिसको बेचने पर उसे 10 करोड़ रुपए मिले। इंडोनेशिया के 33 वर्षीय जोसुआ हुतागलुंग कुछ मिनट में ही करोड़पति बन गया। उसके घर पर ऐसा पत्थर गिरा, जिसकी कीमत उसे 10 करोड़ रुपए मिली।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जोसुआ उत्तर सुमात्रा के कोलांग में स्थित अपने घर के पास काम कर रहा था। उस समय उसके घर पर आसमान से एक पत्थर गिरा।

यह पत्थर घर की छत को तोड़कर अंदर चला गया। इससे आजू बाजू के घर भी हिल गए। जोसुआ ने बताया कि जब इस पत्थर को पकड़ा तो यह काफी गर्म था और कुछ टूटा हुआ भी था। इस पत्थर का वजन 2.1 किलो था।

बाद में उसे पता चला कि यह कोई पत्थर नहीं बल्कि उल्का पिंड (Meteorite of 10 crore) है। यह करीब 4.5 साल पुराना है। यह उल्कापिंड काफी कीमती है। इसकी कीमत प्रतिग्राम 857 डॉलर है।

रिपोर्ट के मुताबिक जोसुआ को इस पत्थर के बदले 10 करोड़ रुपए मिले। उसने बताया कि इतने पैसे उसने इतने साल काम करके भी नहीं कमाए। जोसुआ को तीन बच्चे हैं।

खरीदने वाला है अमेरिकी डॉक्टर, होगा शोध

इस उल्का पिंड को सबसे पहले अमेरिका के उल्का पिंड विशेषज्ञ ने खरीदा। वे इसे अमेरिका लेकर गए, जहां उल्का पिंड के संग्रहणकर्ता डॉ. जय पियाटेक ने इसे खरीदा है। संभवतया ये अब अनुसंधान के काम में आएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *