Letter Written In Blood : महिला को खून से लेटर लिखना शख्स को पड़ा महंगा, जानिए कैसे...

Letter Written In Blood : महिला को खून से लेटर लिखना शख्स को पड़ा महंगा, जानिए कैसे…

गाजियाबाद, नवप्रदेश। यूपी के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महिला को खून से पत्र लिखकर भेजा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को इस शख्स को एक महिला से छेड़खानी करने और उसे खून से सना एक पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस पत्र के साथ ब्लेड भी (Letter Written In Blood) था।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी नया मोबाइल खरीदने के लिए महिला से अपने खाते में पैसे भेजने के लिए कह रहा था। उसकी पहचान शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी के हैदर अली खान के रूप में हुई है।

महिला भी उसी कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, खान ने खून से सना पत्र महिला की कार पर चिपका (Letter Written In Blood) दिया।

कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था शख्स

सहमी महिला ने इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसमें उसने कहा कि कई दिनों से उसका पीछा किया जा रहा है, जिसे उसने नजरंदाज कर (Letter Written In Blood) दिया।

अब शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने शिकायत में कहा कि पीछा करने वाला उसे काफी देर तक घूरता रहता था, जिसके कारण वह असहज महसूस करती थी। अपर पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने कहा, ‘पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।’

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *