Khairagarh Indira Kala Sangeet University : कुलपति पद से ममता बेदखल, दुर्ग कमिश्नर को मिला जिम्मा

Khairagarh Indira Kala Sangeet University : कुलपति पद से ममता बेदखल, दुर्ग कमिश्नर को मिला जिम्मा

Khairagarh Indira Kala Sangeet University :

Khairagarh Indira Kala Sangeet University :

कुलपति को हटाने राष्ट्रपति अवार्डी रिटायर्ड शिक्षक ने खोला था मोर्चा, लोगों ने भी किया था विरोध प्रदर्शन

रायपुर/नवप्रदेश। Khairagarh Indira Kala Sangeet University : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर को आखिरकार उनके पद से हटा दिया गया।। इसका आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया।।आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

एशिया की एकमात्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी कहीं जाने वाली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति पद्मश्री मोक्षदा ममता चंद्राकर अपनी नियुक्ति के बाद से ही विवादों में बनी रही।

पहले तो इनकी नियुक्ति को लेकर कई प्रश्नचिन्ह खड़े हुए। इसके बाद यूनिवर्सिटी के ऑफ कैंपस को रायपुर में स्थापित करने का भी आरोप इन पर लगा, जिसका स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ। स्थानीय निवासियों ने मशाल रैली निकाली,काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। खैरागढ़ बंद भी रखा गया था।

राष्ट्रपति अवार्डी रिटायर्ड शिक्षक ने खोला था मोर्चा

वर्तमान में छुईंखदान के राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने भी सत्याग्रह कर कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। ऐसे में राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से ममता चंद्राकर को कुलपति पद से हटा दिया है और आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल कार्यालय ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद ये त्वरित कार्रवाई की गई है।

खैरागढ़ के लोगों ने भी किया था विरोध प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि, इसके पहले भी खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने का दबाव बनाने के भी आरोप लगे थे। विवादों के बाद राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी कर उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

राजभवन के अधिकारियों ने बीआर यादव से मुलाकात की

बताया जा रहा है कि, राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद ममता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्व विद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed