John Abraham : जॉन अब्राहम ने क्रिकेट में खेला नया दांव, अब टी20 टीम के मालिकों में होंगे शामिल
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अब मनोरंजन की दुनिया के साथ क्रिकेट में भी नई पारी शुरू (John Abraham) कर दी है। यूरोप में शुरू होने जा रही टी20 लीग से जुड़ने के बाद खेल जगत में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। जॉन की इस नई भूमिका ने क्रिकेट और फिल्मी दुनिया दोनों के प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने की कोशिश के बीच जॉन अब्राहम ने एक फ्रेंचाइजी में निवेश किया है। उनकी एंट्री के साथ कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम भी इस टीम से जुड़ गए हैं, जिससे लीग के पहले सीजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
रॉटरडैम की टीम में बने सह मालिक John Abraham
जॉन अब्राहम ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में सह मालिक के रूप में निवेश किया है। टीम के मालिकाना समूह में जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन और मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री भी शामिल हैं।
कब से शुरू होगी लीग
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का पहला सत्र 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम सहित छह शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे।
यूरोप में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
लीग का उद्देश्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स में क्रिकेट के विकास को नई गति देना है। आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता यूरोप में क्रिकेट के विस्तार और नए खिलाड़ियों को अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जॉन अब्राहम ने क्या कहा
सह मालिक बनने के बाद जॉन अब्राहम ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने और नए अवसर देने का माध्यम (John Abraham) भी है। उनके अनुसार यूरोप इस समय क्रिकेट के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है और रॉटरडैम डॉकर्स के पास भविष्य के लिए मजबूत सोच और स्पष्ट लक्ष्य हैं।
अभिषेक बच्चन ने किया स्वागत
लीग के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनका जुनून और स्पोर्ट्स बिजनेस का अनुभव टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जॉन की मौजूदगी से टीम और लीग दोनों को नई पहचान मिलेगी।
कई दिग्गजों से सजी है लीग
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की अलग अलग फ्रेंचाइजी से स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़, जोंटी रोड्स, मैथ्यू हेडन, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे कई बड़े नाम जुड़े (John Abraham) हुए हैं। ऐसे में पहला सीजन शुरू होने से पहले ही इस लीग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।



