देशमनोरंजन

Jennifer Winget Wedding Rumours : दूसरी शादी की खबरों से चर्चा में जेनिफर विंगेट, इस टीवी एक्टर के साथ जुड़ा नाम

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों (Jennifer Winget Wedding Rumours) में हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में इन दिनों जोरदार चर्चा है कि जेनिफर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है और वह जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद लंबे समय तक सिंगल रहीं जेनिफर को लेकर सामने आई इन अफवाहों ने उनके फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है। हर तरफ यही चर्चा है कि क्या वाकई जेनिफर एक नई शुरुआत करने जा रही हैं।

इस टीवी एक्टर संग जुड़ा नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट का नाम टीवी और वेब सीरीज स्टार करण वाही के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं और यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। अफवाहों में यह भी दावा किया जा रहा है कि जेनिफर और करण वाही जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुरानी दोस्ती, नई चर्चा

जेनिफर विंगेट और करण वाही की दोस्ती कोई नई नहीं है। दोनों सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। साल 2007 के सुपरहिट टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता और करण वाही ने डॉ. सिद्धांत मोदी का किरदार निभाया था। इस शो के बाद से ही दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही है।

इसके अलावा, करीब 14 साल बाद दोनों एक बार फिर 2024 में सोनी लिव की वेब सीरीज ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में साथ नजर आए, जहां उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

जैसे ही जेनिफर और करण वाही की शादी की खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है और अगर शादी होती है तो उसकी तारीख क्या होगी।

जेनिफर की पर्सनल लाइफ

गौरतलब है कि जेनिफर विंगेट ने पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन करीब दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली। अगर मौजूदा चर्चाएं सच साबित होती हैं, तो यह जेनिफर की दूसरी और करण वाही की पहली शादी होगी।

फिलहाल, जेनिफर और करण वाही की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, ऐसे में फैंस को पुष्टि के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button