देश

India Third Most Powerful Country: दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा, बना एशिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश, रूस-जापान पीछेएशिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, जापान और रूस से आगे

  • पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश
  • 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ; ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

नई दिल्ली (ए.)। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ के ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ में भारत (India Third Most Powerful Country) ने एक बार फिर एशिया की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर लिया है। ताजा रैंकिंग में भारत ने जापान और रूस को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है, जबकि उसके समग्र पावर स्कोर में 0.5 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। साल 2025 में 40 के स्कोर के मुकाबले भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 अंकों पर पहुंच गया है।

अमेरिका-चीन के बीच घटी खाई

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया की समग्र शक्ति सूची में (India Third Most Powerful Country) अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर कायम हैं। हालांकि, 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से पहली बार अमेरिका और चीन की ताकत के बीच का अंतर सबसे कम रह गया है। खासतौर पर दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं का फासला अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। लोवी इंस्टीट्यूट का मानना है कि यह घटता अंतर चीन की बढ़त से अधिक वॉशिंगटन की नीतिगत चूक और कूटनीतिक प्रभाव में आई गिरावट के कारण है।

कूटनीति, रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में भारत की बढ़त

एशिया पावर इंडेक्स 2026 के अनुसार, (India Third Most Powerful Country) सापेक्ष आर्थिक क्षमता में मामूली गिरावट और घरेलू चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस साल एशिया में कहीं अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाई है। भारत के स्कोर में सुधार के पीछे रक्षा संपर्कों, सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों में हुई बढ़ोतरी का बड़ा योगदान रहा है।

भारत के प्रदर्शन में यह बदलाव देखा गया

भारत ने 70.3 अंक हासिल किए, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 0.5 अंक की हल्की कमी आई है। भविष्य के संसाधन के मोर्चे पर भारत का स्कोर 1.1 अंक बढ़कर 56.2 पहुंच गया, जो दीर्घकालिक प्रभाव बनाए रखने का संकेत देता है। सांस्कृतिक प्रभाव और रक्षा नेटवर्क मामले में भारत के सांस्कृतिक प्रभाव में 2.3 अंकों (43.8 स्कोर) और रक्षा नेटवर्क में 2.2 अंकों (18.6 स्कोर) की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सैन्य क्षमता और आर्थिक क्षमता माामले में सैन्य क्षमता का स्कोर 0.5 अंक सुधरकर 48.5 हो गया, जबकि आर्थिक क्षमता का स्कोर 0.7 अंक फिसलकर 26.4 रहा।

क्षेत्रीय नेतृत्व में पीएम मोदी की बड़ी छलांग

रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व और कूटनीतिक सक्रियता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में पीएम मोदी ने तीन पायदान की छलांग लगाई है और वह एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं। इस श्रेणी में उनसे आगे केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।

बदलता एशियाई समीकरण

लोवी इंस्टीट्यूट का यह आकलन एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों के संसाधनों तथा प्रभाव के आधार पर तैयार किया गया है, जो यह दर्शाता है कि यह क्षेत्र अब अधिक प्रतिस्पर्धी और बहुध्रुवीय संतुलन की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर अमेरिका के पश्चिम एशिया पर ध्यान केंद्रित करने के बीच उसके सहयोगी देशों (जैसे जापान, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया) ने आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर चीन, रूस और उत्तर कोरिया के बीच रक्षा व आर्थिक तालमेल भी गहरा हुआ है। इन हलचलों के बीच भारत का 40.5 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर मजबूत बने रहना बदलती वैश्विक व्यवस्था में उसकी सामरिक अहमियत को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button