India Couture Week : कुटूर सप्ताह में छाया शाही अंदाज, एक ही मंच पर दिखी ऐसी जोड़ी जिसने सबका ध्यान खींच लिया
नई दिल्ली में चल रहे कुटूर सप्ताह के मंच पर मंगलवार शाम फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम (India Couture Week) देखने को मिला। रैंप पर जैसे ही नए कलेक्शन की झलक सामने आई, दर्शकों की नजरें ठहर गईं। इसी दौरान अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की मौजूदगी ने पूरे शो की रौनक बढ़ा दी और तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
फैशन प्रेमियों के बीच इस शो को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था। जब डिजाइनर जयंती रेड्डी ने अपना नया कलेक्शन पेश किया तो हर लुक में भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का अनोखा मेल नजर आया। रैंप पर पेश किए गए परिधानों ने दर्शकों का भरपूर ध्यान खींचा।

जयंती रेड्डी ने पेश किया नया कलेक्शन India Couture Week
हुंडई इंडिया कुटूर वीक 2026 में जयंती रेड्डी ने नेक्सस न्यूयॉर्क के साथ मिलकर द गिल्डेड एरा कलेक्शन पेश किया। नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इस शो में उनके डिजाइन स्टाइल का बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। पूरे कलेक्शन में सादगी के साथ लग्जरी और बारीक कारीगरी का संतुलन दिखाई दिया।
60 परिधानों में दिखी परंपरा और आधुनिकता
इस कलेक्शन में कुल 60 परिधान पेश किए गए, जिनमें 50 महिलाओं और 10 पुरुषों के लिए तैयार किए गए डिजाइन (India Couture Week) शामिल रहे। लगभग 11 से 12 प्रमुख डिजाइन ऐसे थे, जिनमें बारीक हाथ की कारीगरी, आधुनिक कट और हल्के बहाव वाले सिल्हूट का खास मेल देखने को मिला।
रोशनी के साथ बदलता दिखा हर डिजाइन India Couture Week
कलेक्शन में सेक्विन, मैटेलिक धागों और महीन सजावट का इस्तेमाल बेहद संतुलित तरीके से किया गया। रोशनी पड़ने पर हर परिधान का टेक्सचर और चमक अलग रूप में नजर आई। जयंती रेड्डी ने पहली बार अपने सिग्नेचर रंगों के साथ ब्लैक को भी प्रमुखता दी, जिससे पूरे कलेक्शन में गहराई और आकर्षण का नया संतुलन बना।
भारतीय कारीगरी को मिला नया रूप
द गिल्डेड एरा में पारंपरिक जरदोजी और धागे की कढ़ाई को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत (India Couture Week) किया गया। भारी कारीगरी को हल्का और अधिक सहज बनाया गया, ताकि पहनने वाले को आराम भी मिले और हाथ की कला भी पूरी खूबसूरती से उभरकर सामने आए। हर डिजाइन में बनावट, मूवमेंट और फिनिशिंग पर खास ध्यान दिया गया।
आधुनिक फैशन में विरासत की झलक
कलेक्शन में स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट, लंबी ट्यूनिक, फ्लोइंग काफ्तान और ट्रेल स्कर्ट जैसे परिधानों को नए अंदाज में पेश (India Couture Week) किया गया। इन सभी डिजाइन में पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का संतुलित मेल दिखाई दिया, जिससे यह कलेक्शन क्लासिक होने के साथ समकालीन भी नजर आया।
डिजाइनर ने बताई अपनी सोच
जयंती रेड्डी ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा कलेक्शन तैयार करना था, जिसमें कारीगरी बिना शोर मचाए अपनी अलग पहचान बनाए। उनके अनुसार यह कलेक्शन इस विचार से प्रेरित है कि रोशनी के साथ कपड़ों का रूप कैसे बदलता है और हर मूवमेंट के साथ उनकी खूबसूरती नए तरीके से सामने आती है। उन्होंने बताया कि यह पूरी श्रृंखला भारतीय शिल्प को आधुनिक नजरिए से पेश करने का प्रयास है, जिसे तिबारुमल ज्वेलरी के सहयोग से मंच पर उतारा गया।



