छत्तीसगढ़

3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, निजी अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होना तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे रायपुर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इस वर्ष राज्योत्सव की थीम नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ रखी गई है। ऐसे में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की तय समयसीमा और उसके तहत हुई कार्रवाई के संदर्भ में अमित शाह की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा निर्धारित की थी और इस दिशा में केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

इधर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button