देश

Air India Crash :  एयर इंडिया विमान हादसे की जांच पर आया बड़ा अपडेट, अब इस महीने तक सामने आएगी पूरी सच्चाई

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पूरे देश की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी (Air India Crash) हुई हैं। हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद लगातार यह सवाल उठ रहा था कि आखिर जांच कब पूरी होगी और दुर्घटना की असली वजह कब सामने आएगी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बड़ा अपडेट सामने आया है।

सुनवाई के दौरान एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने अदालत को बताया कि जांच अंतिम चरण में है और तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई भी तय कर दी है।

अक्टूबर तक पूरी होगी जांच Air India Crash

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट एआई 171 हादसे की जांच इस साल अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। ब्यूरो की जानकारी के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को निर्धारित की है।

जांच में विदेशी विशेषज्ञ भी शामिल

एएआईबी ने अदालत को स्पष्ट किया कि यह केवल डीजीसीए अधिकारियों की आंतरिक जांच नहीं है। अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत उन देशों के विशेषज्ञ और अधिकृत प्रतिनिधि भी जांच प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिनके नागरिक इस हादसे में मारे गए थे। हादसे में कुल 260 लोगों की जान गई थी।

कोर्ट में उठे जांच की रफ्तार पर सवाल Air India Crash

यह जानकारी मृतक पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दी गई। याचिका में अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग (Air India Crash) की गई है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने जांच की गति और उसके स्वरूप पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच में काफी समय लग रहा है और इसे केवल डीजीसीए अधिकारियों द्वारा किए जाने की बात कही।

सरकार ने आरोपों को बताया गलत

एएआईबी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जांच विमान दुर्घटना जांच नियमों और अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने अदालत को बताया कि विदेशी विशेषज्ञ भी पूरी प्रक्रिया में शामिल हैं और सभी जरूरी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अंतिम जांच रिपोर्ट अक्टूबर तक सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।

हादसे में 260 लोगों की हुई थी मौत

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त (Air India Crash) हो गई थी। विमान एयरपोर्ट के पास स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया था। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। वहीं हॉस्टल परिसर में मौजूद 19 अन्य लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी।

Related Articles

Back to top button