Haryana : नौ विधायकों के समर्थन से कल सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP |

Haryana : नौ विधायकों के समर्थन से कल सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP

Haryana BJP Nine other MLAs to BJP Support

Haryana BJP

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती और कांग्रेस नेत्री ने समर्थन नहीं लेने की दी चेतवानी

नई दिल्ली/नवप्रदेश। हरियाणा (Haryana) में कल भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। भाजपा को नौ अन्य विधायकों (Nine other MLAs to BJP) ने अपना समर्थन (Support) दे दिया। कल भारतीय जनता पार्टी विधयक दल के साथ बैठक कर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। आप को बता दे दी कि कल भाजपा को हरियाणा में पूर्ण बहुमत नहीं मिला फिर भी उसने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था।

इसे भी पढ़े :  BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा- बलात्कारी का समर्थन न ले भाजपा

अन्य पार्टियों के विधायकों (MLA’s) ने भी भाजपा (BJP) को समर्र्थन देने की घोषणा की उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार बनाने में जुट गई। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला को राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्र्थन देने का वादा किया है। किन्तु अभी तक पूर्व सीएम हुड्डा ने अभी तक अपने रूख साफ नहीं किया है।

निर्दलीय विधायक एवं यौन शोषण के आरोपी रहे गोपाल कांडा (Gopal Kanda) पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा को समर्थन नहीं लेने की चेतावनी दी है। वहीं कांग्रेस महिला दल की प्रमुख सुष्मिता देव ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर भाजपा के इस कदम की कड़ी निंदा की है। हरियाणा (Haryana) प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि कल 11 बजे चंड़ीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दल के नेता का चयन होगा और उसके बाद हम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *