Hamar Hospital : राजधानी में बदली स्वास्थ्य सेवाओं का चेहरा...?

Hamar Hospital : राजधानी में बदली स्वास्थ्य सेवाओं का चेहरा…?

Hamar Hospital: The face of health services changed in the capital...?

Hamar Hospital

पिछले 3 महीनों में 30 हजार OPD, 200 से अधिक प्रसव

रायपुर/नवप्रदेश। Hamar Hospital : राजधानी रायपुर में संचालित चार ‘हमर अस्पताल’ से शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल रही है। कई नई सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में पिछले तीन महीनों अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर में 30 हजार ओपीडी हुई हैं। इस दौरान यहां 200 से अधिक प्रसव भी कराए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से गुढिय़ारी के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का पिछले वर्ष ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मार्च-2020 में गुढिय़ारी में और नवम्बर-2020 में राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी में ‘हमर अस्पताल सेवा’ का शुभारंभ किया था।

Hamar Hospital: The face of health services changed in the capital...?

सोनोग्राफी और एक्स-रे सुविधाएं उपलब्ध

लोगों को सुबह से लेकर देर शाम तक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए इन (Hamar Hospital) अस्पतालों में सवेरे 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी संचालित की जा रही है। यहां की आधुनिक लैब में मरीजों को 42 तरह की जांच की सुविधा मिल रही है। इन अस्पतालों में 150 प्रकार की दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध हैं। चारों ‘हमर अस्पताल’ में विगत सात महीनों में कुल 1611 लोगों के आंखों की जांच की गई है।

गुढिय़ारी ‘हमर अस्पताल‘ (Hamar Hospital) में विगत सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर 2021) में 1188 लोगों के दांत के इलाज के साथ ही 320 मरीजों को एक्स-रे सुविधा प्रदान की गई है। राजातालाब और गुढिय़ारी ‘हमर अस्पताल’ में इस साल अगस्त से सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। इन दोनों अस्पतालों में अगस्त से अक्टूबर के बीच क्रमश: 151 और 163 मरीजों की सोनोग्राफी की गई है। अन्य ‘हमर अस्पतालों’ में भी दंत चिकित्सा, सोनोग्राफी और एक्स-रे की सुविधा विकसित की जा रही है।

Hamar Hospital: The face of health services changed in the capital...?

4 माह में 1 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण

  • 335 बच्चों को हेपेटाइटिस-बी लगाया।
  • 282 बच्चों को विटामिन-के की खुराक दी।
  • 405 बच्चों को बीसीजी का टीका एवं ओरल पोलियो वैक्सीन दी।

3 महीने में किस OPD में कितने मरीज

  • गुढिय़ारी की ओपीडी में 8709 मरीज मिले।
  • राजातालाब की ओपीडी में 8687 मरीज मिले।
  • भनपुरी की ओपीडी में 7143 मरीज मिले।
  • भाठागांव की ओपीडी में 5441 मरीज मिले।

इतनी महिलाओं का प्रसव करवाया

  • गुढिय़ारी में 77 प्रसव कराया गया है।
  • राजातालाब में 53 प्रसव कराया गया है।
  • भनपुरी में 38 प्रसव कराया गया है।
  • भाठागांव 35 प्रसव कराया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *