Food Poisoning: जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

Food Poisoning: जांजगीर-चांपा. जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23 अगस्त की रात परिवार ने पिज्जा और दाल-बाटी खाया था. इसके बाद तीनों को उल्टी-दस्त होने लगी. दो बेटियों ने बेटमा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. वहां से शव लेकर परिवार मुरलीडीह लौट रहा था कि रास्ते में तीसरी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब हो गए, इस पर उसे इटारसी के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक उसे नहीं बचा पाए. बच्चों के माता-पिता का इटारसी के अस्पताल में उपचार चल रहा है.

मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के मुरलीडीह (अकलतरा) थाना क्षेत्र के ग्राम मुलमुला निवासी नरेन्द्र सिंह सांडे इंदौर के समीप पीथमपुर स्थित एल एंड टी कंपनी में रेडियल मशीन ऑपरेटर का काम करते हैं. वे पत्नी अमरोतिन और तीन बेटियों आशी (10 वर्ष), विशुका (8 वर्ष) और विधि (6 वर्ष) के साथ लाइफ सिटी कॉलोनी, काली बिल्लोद (थाना बेटमा) में निवास कर रहे थे.
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व निगरानी टीम को दी गई. उत्तराखंड में बेहद संवेदनशील चार झीलों का अध्ययन हो चुका है. अब यहां पर अर्ली वार्निंग सिस्टम यानी पूर्व चेतावनी प्रणाली लगाने की तैयारी है. इसकी जिम्मेदारी भी वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को दी गई है. वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, आपदा प्रबंधन व संबंधित विभागों की टीम झीलों की हर हरकत पर नजर रखती है. पुलिस व परिवार के बताए अनुसार, 23 अगस्त की शाम को पूरे परिवार ने पिज्जा खाया. इसी रात को अपने पारिवारिक मित्र संजय सोलंकी के घर ये लोग खाने पर गए थे, जहां उन्होंने दाल बाटी खाया.
उसी रात पांचों की तबीयत बिगड़ने लगी. विशुका और विधि की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें रात करीब 3 बजे लाइफ सिटी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 25 अगस्त की रात दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस व परिवार के बताए अनुसार, 23 अगस्त की शाम को पूरे परिवार ने पिज्जा खाया. इसी रात को अपने पारिवारिक मित्र संजय सोलंकी के घर ये लोग खाने पर गए थे, जहां उन्होंने दाल बाटी खाया. उसी रात पांचों की तबीयत बिगड़ने लगी. विशुका और विधि की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें रात करीब 3 बजे लाइफ सिटी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 25 अगस्त की रात दोनों ने दम तोड़ दिया.



