Ghost for Lockdown : गांव में महिला का ये भूत करा रहा लॉकडाउन पालन, छन-छन... |

Ghost for Lockdown : गांव में महिला का ये भूत करा रहा लॉकडाउन पालन, छन-छन…

ghost for lockdown, lockdown, odisha, woman, night curfew,

ghost for lockdown, lockdown, odisha, woman, night curfew,

भुवनेश्वर/नवप्रदेश। भूत (ghost for lockdown) इन दिनों लॉकडाउन (lockdown) का पालन भी करा रहे हैं। ओडिशा (odisha) के एक गांव की ही बात कर लेते हैं। यहां लोग लॉकडाउन (lockdown) का पालन नहीं कर रहे थे। लेकिन के अब एक महिला (woman) का ‘भूत’ (ghost for lockdown) रात में ओडिशा (odisha) के गांव की गलियों में गश्त लगाता है, जिसके डर से लोग अपने घरों में ही रहते हैं।

इससे लॉकडाउन के दौरान नाइट कर्फ्यू (night curfew) का पालन सुनिश्चित हो जाता है। गांव की पंचायत ने इस महिला (woman) भूत को नाइट कफ्र्यू का पालन कराने के लिए हायर किया है। दरअसल ये भूत न होकर एक महिला ही है, जो चॉक की तरह सफेद दिखती है। रात को ये महिला साड़ी पहनकर गलियों में निकलती है। उसकी पायल की आवाज भी छन-छन बजती है। लोग इस महिला को देखकर डरने लगते हैंं।

आइडिया जिसका भी उसे पूर नंबर

फिल्म डायरेक्टर मधुरिता आनंद ने कहा कि ये सबकुछ एक कॉमेडी हॉरर फिल्म की तरह लगता है। ये आइडिया देने वाले शख्स को पूरे नंबर मिलते हैं। मधुरिता ने कहा कि हमें लोगों को शिक्षित करना होगा ताकि लोग कोरोना महामारी को हल्के में न लें।

तरह-तरह के आइडिया पर हो रहा काम

उल्लेखनीय है कि लोगों को कोरोना से जागरूक करने के लिए चेन्नई में पुलिसवाले कोरोना के आकार का हेल्मेट पहनकर बाहर निकले। वहीं दिल्ली में एक आदमी यमराज की वेशभूषा में लोगों को जागरूक करता दिखाई दिया। जिम्मेदार सरकारी एजेंसियां लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नए-नए आइडिया के साथ काम कर रही हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *