छत्तीसगढ़

Ganja Seized: गांजा तस्करी पर बैकुंठपुर पुलिस का शिकंजा, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से हो रहा था गांजे का परिवहन, कथित सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में

बैकुंठपुर/नवप्रदेश। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार (Ganja Seized) खिलाफ बैकुंठपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2 लाख 86 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की रात मोटरसाइकिल के माध्यम से गांजे का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल साहू उर्फ छोटू (22 वर्ष), निवासी बरबसपुर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी को पकड़ा। मामले की जांच के दौरान कथित सप्लायर निर्मल बहादुर सोनी (46 वर्ष), निवासी बरबसपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, के अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 CV 3899 (कीमत 30 हजार रुपये), एक मोबाइल फोन (कीमत 5 हजार रुपये) तथा 1 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 352/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button