EXIT POLL LIVE OPINION 2023 : राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का अनुमान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त

EXIT POLL LIVE OPINION 2023 : राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का अनुमान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त

EXIT POLL LIVE OPINION 2023 :

EXIT POLL LIVE OPINION 2023 :

रायपुर/नवप्रदेश डेस्क। EXIT POLL LIVE OPINION 2023 : मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 5 राज्यों के चुनाव का समापन हो गया है। अब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स जारी होने वाले हैं। अनुमान पेश किया जा रहा है कि किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता पर काबिज है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है।

तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस को कांग्रेस ने कड़ी चुनौती दी है। यहां भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी है, लेकिन किसी को बहुमत न मिलने की स्थिति में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। सबसे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हुआ था और इसी दिन मिजोरम में भी वोटिंग हुई थी।

इसके बाद 17 तारीख को मध्य प्रदेश में मतदान हुआ था और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दूसरे राउंड की वोटिंग हुई थी। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी और सबसे आखिर में तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को मतदान हो रहा है।

इन सभी राज्यों के एक साथ ही 3 दिसंबर को नतीजे आने हैं। आइए जानते हैं, EXIT POLL से जुड़ा हर अपडेट…

न्यूज-18 इंडिया छत्तीसगढ़

भाजपा – 39
कांग्रेस – 48
अन्य – 3
न्यूज-18 इंडिया – मध्य प्रदेश

भाजपा – 116
कांग्रेस – 111
अन्य – 3
न्यूज-18 इंडिया – राजस्थान

भाजपा – 111
कांग्रेस – 74
अन्य – 14

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *