डिस्कवरी प्लस पर टेनिस लीजेंड सेरेना पर डॉक्यूमेंट्री 'बीइंग सेरेना'

डिस्कवरी प्लस पर टेनिस लीजेंड सेरेना पर डॉक्यूमेंट्री ‘बीइंग सेरेना’

Documentary, 'Being Serena' on Tennis Legend Serena, on Discovery Plus,

Serena Williams

नई दिल्ली। Tennis legend Serena: टेनिस की लीजेंड खिलाडिय़ों में शुमार पूर्व नंबर एक और 23 बार की ग्रैंड स्लेम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स पर पांच एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री ‘बीइंग सेरेना’ भारत में डिस्कवरी प्लस पर दिखाई जा रही है।

सेरेना (Tennis legend Serena) ने 23 ग्रैंड स्लेम सिंगल्स खिताब सहित कुल 39 ग्रैंड स्लेम खिताब जीते हैं। उन्होंने चार ओलंपिक स्वर्ण पदक भी जीते हैं। मातृत्व अवकाश के बाद सेरेना ने दोबारा कोर्ट पर वापसी करते हुए 2018 और 2019 में कुल चार ग्रैंड स्लेम के फाइनल में प्रवेश किया।

हालांकि वह 24वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने में सफल नहीं हो पायी हैं। सेरेना ने इस डॉक्यूमेंट्री के लिए कहा, ”बीइंग सेरेना (Tennis legend Serena) मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें मेरे जीवन के कुछ यादगार लम्हों और चुनौतीपूर्ण क्षणों को बड़ी ईमानदारी से प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने कहा,”मेरे लिए बीइंग सेरेना उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो मां बनने के बाद वापस अपने काम पर लौटी हैं। मैं बहुत उत्सुक हूं कि भारत में मेरे प्रशंसकों को मेरी कहानी देखने का मौका मिलेगा। बीइंग सेरेना पांच एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री है जिसका प्रोडक्शन एचबीओ स्पोट्र्स ने किया है।

यह सेरेना (Tennis legend Serena) के पेशेवर और निजी जीवन को दर्शाने के अलावा उनके मातृत्व अनुभव और फिर मैदान पर वापसी को बयां करती है। इसकी स्ट्रीमिंग भारत में 17 नवंबर से डिस्कवरी प्लस पर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *