
धमतरी में मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर माहौल अब पूरी तरह गरम (Dhamtari Center) हो चुका है। शहर के अलग अलग हिस्सों में अभ्यर्थियों की हलचल साफ दिख रही है, कोई अंतिम समय की तैयारी में जुटा है तो कोई अपने परीक्षा केंद्र को लेकर जानकारी जुटा रहा है। अभिभावकों के बीच भी चर्चा का दौर तेज है और हर कोई बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था की उम्मीद कर रहा है।
इधर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल कम नहीं है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिले में तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और केंद्रों के आसपास का माहौल भी नियंत्रित रखने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी सामने न आए।
इतने केंद्रों पर होगी परीक्षा (Dhamtari Center)
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 4 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इन केंद्रों पर कुल 1115 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
निर्धारित केंद्रों में शासकीय पी जी कॉलेज धमतरी, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, शिवसिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को शामिल किया गया है।
समय को लेकर सख्ती (Dhamtari Center)
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। लेकिन प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। अभ्यर्थियों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे दोपहर 1 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश कर लें, इसके बाद किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिशा निर्देशों का पालन जरूरी
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन (Dhamtari Center) करें। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।



