छत्तीसगढ़

CM Folk Artist Promotion Scheme-2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवेदन शुरू, 31 अगस्त है अंतिम तिथि

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत (CM Folk Artist Promotion Scheme-2026) को सहेजने और राज्य के कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026‘ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र कलाकार 31 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

कलाकारों को मिलेगी 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि

इस योजना के माध्यम से सरकार लोक कलाकारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुँचाएगी। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12,000 रुपये से लेकर अधिकतम 24,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के जरिए प्रदान की जाएगी। यह राशि कलाकारों को वित्तीय वर्ष में एक बार दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए कला के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कलाकार पात्र होंगे:
  • नृत्य एवं संगीत
  • लोक नाट्य एवं लोकगाथा
  • छत्तीसगढ़ी गीतकार एवं वाद्ययंत्र वादक
  • शिल्प कलाकार
  • छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन)
  • छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार)

मुख्य शर्तें व पात्रता:

आय सीमा: योजना ( CM Folk Artist Promotion Scheme-2026) का लाभ उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96,000 रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।
पंजीयन: पात्र कलाकारों का ‘चिन्हारी पोर्टल’ में पंजीयन होना अनिवार्य है।
दस्तावेज: आवेदन के साथ बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता

संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय,
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर,
द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) – 492018

विशेष निर्देश: लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 (CM Folk Artist Promotion Scheme-2026) अंकित करना न भूलें। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। यह योजना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के मान-सम्मान को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अधिक जानकारी के लिए संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button