CM Bhupesh ने श्रमवीरों की नए साल की पहली सुबह में घोल दी मिठास, श्रमिक बोले- आपको…

CM Bhupesh ने श्रमवीरों की नए साल की पहली सुबह में घोल दी मिठास, श्रमिक बोले- आपको…

CM Bhupesh on new year 2021, cm baghel celebrates new year 2021 with labourers, cm bhupesh in Rishali, navpradesh,

cm bhupesh on new year 2021

CM Bhupesh on New Year 2021 : रिसाली पहुंच श्रमिकों का मुंह मीठा कराया और की आत्मीय बातचीत, शाल वितरण कर किया सम्मान

दुर्ग/नवप्रदेश। CM Bhupesh on New Year 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों की नए साल की पहली सुबह में मिठास घोल दी। रिसाली में सुबह सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए।

फिर मुख्यमंत्री (cm Bhupesh on new year 2021) ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शॉल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है।

CM Bhupesh on New Year 2021 : मुझे लगा कि आपके बीच आऊं यह सबसे अच्छा होगा :

मुख्यमंत्री (cm bhupesh on new year 2021) ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ।

खुशी इस बात की भी कि दूसरे राज्यों के श्रमिकों की भी मदद की :

मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोडऩे वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं।

मूजदूर -किसानों की आर्थिक तरक्की है सर्वोच्च प्राभमिकता :

बघेल ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है।

अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ सकेंगे श्रमिकों के बच्चे :

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत आपके साथ करने का निश्चय लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए।

श्रमवीरों के साथ शुरुआत बहुत शुभ है : साहू

इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की
शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ।

श्रमिकों ने कहा- आपको अपने बीच पाकर बहुत अच्छा लगा :

श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *