गोरखपुर में CM भूपेश बघेल की हुंकार, योगी आदित्यनाथ को कहा बुलडोजर नाथ |

गोरखपुर में CM भूपेश बघेल की हुंकार, योगी आदित्यनाथ को कहा बुलडोजर नाथ

CM Bhupesh Baghel's call in Gorakhpur, said Yogi Adityanath to bulldozer Nath

UP Election

UP Election : कुर्मी वोट को साधने कांग्रेस की जुगत

गोरखपुर/नवप्रदेश। UP Election : कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को उत्तरप्रदेश दौरे पर रहे। जहां उन्होंने गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने योगी आदित्यनाथ को “बुलडोज़र नाथ” का विशेषण दिया।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह और निर्वाचन क्षेत्र है। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में उमड़ी भीड़ ने राजनैतिक समीक्षकों का ध्यान खींचा है। सीएम भूपेश बघेल का चुनावी सभा में काफी आक्रामक तेवर दिखाई दिया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘ये धरती कबीर, धरती भगवान बुद्ध..गुरु गोरखनाथ की धरती है जहां करुणा, प्रेम, दया और भाईचारा है। ‘नाथ संप्रदाय में तो गरीब, वंचित, किसान, मज़दूर को गले लगाने की परंपरा है लेकिन योगी आदित्यनाथ गरीबों के घर में बुलडोजर चलाने लगे हैं। अब योगी आदित्यनाथ नहीं बल्कि बुलडोजर नाथ हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का उद्धरण पेश करते हुए कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का करोड़ों रुपए कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस ने 2500 रुपए में धान खरीद कर किसानों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में 2 रुपए किलो गोबर नहीं खरीदे जाते, लेकिन छत्तीसगढ़ में खरीदे जाते हैं। भूपेश ने उत्तरप्रदेश की जनता को कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल की सुरक्षा और फसल का उचित दाम मिलेगा।

यूपी में प्रियंका की हुंकार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर (UP Election) पहुंचकर भाजपा को जमकर ललकारा। प्रियंका ने जनता को लखमीपुर खीरी घटना की याद दिलाई और सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह से किसानों की हत्या की गई उससे साफ हो गया की सरकार किसान हितैषी नहीं है। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक साल में रसोई गैस का तीन सिलेंडर फ्री में मिलेगा। इसके साथ ही और भी वादों की झड़ी लगा दी।

प्रियंका ने अपनी सात प्रतिज्ञाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं से प्रियंका गांधी ने कहा, मैं आपके लिए लड़ूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको शक्ति देना चाहती हूं ताकि आप अपना संघर्ष कर सको, जब 40 प्रतिशत महिलाएं राजनीति में आएंगे तो राजनीति का चेहरा ही बदल जाएगा।

यूपी में कुर्मी वोट को साधने में जुटे बघेल

राजनीतिक (UP Election) जानकारों की माने तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जरिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कुर्मी जाति के वोटरों को साधने की कोशिश में है। बघेल कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में इस जाति के मतदाता हैं। बघेल के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की रणनीति इस जाति के वोट बैंक को आकर्षित करने की है। कांग्रेस को लगता है कि बघेल के नाम पर यह वर्ग उनकी ओर आकर्षित हो सकता है।

गोरखपुर की सभा में प्रियंका ने भाजपा के साथ-साथ सपा पर भी जोरदार हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि सपा-बसपा के राज में प्रदेश बदहाल हो गया आज सपा उन पर भाजपा जैसी पार्टी होनइ का आरोप लगा रही है। जाहिर है यूपी के मैदान में कांग्रेस कभी अपना वोट बैंक रही पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यकों और दलितों को दोबारा जोडऩे की पुरजोर कोशिश कर रही और इस काम में अब वो भाजपा के साथ मुख्य विपक्षी सपा-बसपा या किसी अन्य दल पर भी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इसी वजह से पार्टी अब अलग-अलग जातियों और वर्गों के अपने क्षेत्रों को यूपी के मैदान में उतारने लगी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *