CM Bhupesh Baghel Interview: 2023 के आम चुनाव में कांग्रेस की शानदार वापसी : भूपेश बघेल

CM Bhupesh Baghel Interview: 2023 के आम चुनाव में कांग्रेस की शानदार वापसी : भूपेश बघेल

CM Bhupesh Baghel Interview, Congress's spectacular comeback in the 2023 aamchunaav, Bhupesh Baghel,

CM Bhupesh Baghel Interview

यशवंत धोटे

रायपुर/नवप्रदेश। CM Bhupesh Baghel Interview: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि कांग्रेस खैरागढ़ का उपचुनाव भारी मतों से जीत रही है। आने वाले ड़ेढ़ साल में होने वाले छत्तीसगढ़ के आम चुनाव में कांग्रेस की शानदार वापसी हो रही है। राज्य की अर्थव्यवस्था, शराबबंदी, न्याय की कसौटी और भाजपा के तिहार जैसे मुद्दों पर दैनिक नवप्रदेश के संपादक यशवंत धोटे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातचीत हुई।

उन्होंने माना कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में कांगे्रस की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के चहुमुंखी विकास के न केवल द्वार खोले बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया आयाम भी जोड़ा है। श्री बघेल के साथ हुई बातचीत के प्रमुख अंश इस प्रकार है-

प्रश्न : खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की क्या संभावना दिख रही है?
उत्तर- खैरागढ़ का उपचुनाव कांग्रेस भारी मतों से जीत रही है, जो हमने वादा किया है उसे हम किसानों की कर्ज माफी की वादे की तरह चुनाव परिणाम के तत्काल बाद पूरा करने जा रहे है।

प्रश्न : पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल को आप किस तरह देखते है?
उत्तर : दो वर्ष के कोरोना काल के बावजूद हमने राज्य की पौने तीन करोड़ आबादी के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की नई मिसाल पेश की है। देशव्यापी मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं रहा बल्कि हाल ही में आए बेरोजगारी के आकड़ों में भी हम देश के अन्य राज्यों के बजाय बेहतर रहे।

प्रश्न: आने वाले डेढ़ साल में कांग्रेस की सत्ता और संगठन के पास ऐसा कौन सा ब्लूप्रिंट है जिससे कांग्रेस की सरकार 2023 में वापस आए?
उत्तर – हमारा पांच वर्षीय कार्यकाल ही सरकार की वापसी की बुनियाद बनेगा। 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। रहा प्रश्न ब्लूप्रिंट का तो यह बताना जरूरी है कि गांव,गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारियों के लिए इस सरकार ने उन्हीं की रायशुमारी के साथ योजनाएं बनाई जो धरातल पर उतरी है। हमारे घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे हो चुके है। सत्ता और संगठन के सभी लोग आम जनता के बीच जाकर उनकी बातें सुन रहे है।

प्रश्न : राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष सवाल खड़े करता है कि राज्य को कर्ज में डाला जा रहा है, आप क्या मानते है?
उत्तर : दरअसर 15 साल सत्ता सुख भोगने वाले लोग भूल जाते है कि किसानों के लिए बोनस के वादे को भी पूरा करना तो दूर उल्टा धान भी पूरा नहीं खरीद पा रहे थे। हमारी सरकार ने किसानों को संपन्न करने के लिए जब 25 सौ रुपए क्विंटल खरीदी की तो भाजपा के पेट में दर्द होने लगा। अर्थव्यवस्था के मामले में देश के बाकी राज्यों से हमारी स्थिति बेहतर है, इसके बाद भी किसानों, मजदूरों के लिए कर्ज लेना पड़ा, हमे कोई दिक्कत नहीं।

प्रश्न: कमोवेश इसी तरह का आरोप शराबबंदी को लेकर विपक्ष का रहता है , इस पर आपका क्या कहना है?
उत्तर : हम पहले दिन से ही कह रहे है कि नोटबंदी की तरह शराबबंदी नहीं होगी। समयबद्ध कार्यक्रम के तहत शराबबंदी पर विचार किया जाएगा। विपक्ष की जल्दबाजी में ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे शराबबंदी के साईड इफेक्ट शुरू हो जाए। बिहार में जहरीली शराब से मौतों का ताडंव पूरा देश देख रहा है। विपक्ष का काम है आरोप लगाना। हमे सभी को देखना है।

प्रश्न : आपकी सरकार की लगभग सभी योजनाए न्याय की कसौटी पर होती है, ठीक उसी तरह जैसे भाजपा की सरकार में हर योजना तिहार के रूप में मौजूद थी, इस पर आपका क्या कहना है?
उत्तर – हम सामाजिक न्याय के पैरोकार है, हमारी सारी योजनाएं, मसलन राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना समेत सभी योजनाएं आम आदमी को न्याय की कसौटी पर तौलती है। हम हवा-हवाई तिहार मनाने पर भरोसा नहीं करते।

उन्होंने मोबाइल तिहार मनाया, धान खरीदी का तिहार मनाया, परिणाम ये आया कि 15 साल सरकार रहने के बाद 15 विधायक चुनाव जीत पाए। तो हमे ऐसे तिहार से तौबा है। हम तो जनता के न्याय के लिए लड़ते रहे है आगे भी लड़ेगे और इसी न्याय की कसौटी के बदौलत आने वाले 2023 के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *