मनोरंजन

Chollywood : मिलनसार डांस मास्टर निशांत नहीं रहे ! सिनेमा जगत में शोक की लहर

रायपुर/नवप्रदेश। Chollywood : छत्तीसगढ़ी सिनेमा बहुत चर्चित कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे छालीवुड में शोक की लहर है। कोरियोग्राफर निशांत ने 42 साल की उम्र में कल देर रात अपनी अंतिम सांसे ली।

जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निशांत स्व. प्रकाश उपाध्याय के सुपुत्र एवंं नितीन उपाध्याय के बड़े भाई थे। उनकी शवयात्रा दोपहर 1 बजे गोल चौक रोहणीपुरम स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशानघाट के लिए निकलेगी।

निशांत के निधन से छत्तीसगढ़ (Chollywood) के कला जगत में गहरा शोक छा गया है। पिछले दो दशक से भी ज़्यादा छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में छोटे से लेकर बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लगभग सभी निर्देशक एवं निर्माताओं के साथ काम कर छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान देने की कोशिश की थी।

योगेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

इधर कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय के निधन पर छालीवुड के तमाम हस्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने भी उनके दुखद निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी है। योगेश ने कहा कि निशांत न सिर्फ के बेहतरीन कोरियोग्राफर थे, बल्कि वे एक शानदार कलाकार भी थे। उन्होंने डांस के आलावा कई महत्वपूर्ण किरदार छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निभाए है।

2 हजार से अधिक गानों में किया कोरियोग्राफी

निशांत उपाध्याय (Chollywood) ने 2 हजार से अधिक गानों में कोरियोग्राफी किया। मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म “झन भूलो मां-बाप ला” में उनकी बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली थी। छालीबुड की बहुचर्चित फिल्म “भूलन द मेज” के गानों के लिए भी निशांत ने ही कोरियोग्राफी की थी, इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की। फिल्म में वे कलेक्टोरेट में चपरासी की भूमिका पर्दे पर अदा करते नजर आए है। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी छवि मिलनसार के रूप में सभी लोगों के बीच प्रसिद्ध थी।

Related Articles

Back to top button