Chetan Sharma Resigned : क्रिकेट जगत से बड़ी खबर, चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

Chetan Sharma Resigned : क्रिकेट जगत से बड़ी खबर, चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

नई दिल्ली, नवप्रदेश। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए शुक्रवार 17 फरवरी 2023 की सुबह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसकी जानकारी एएनआई के माध्यम से सामने (Chetan Sharma Resigned) आई है। वहीं यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया (Chetan Sharma Resigned) है।

सामने आई रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि, बीसीसीआई चेतन शर्मा को अपना पक्ष रखने व समझाने का मौका देना चाहती थी, लेकिन शर्मा ने अपना इस्तीफा सीधा जय शाह को भेजा। शाह ने भी इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में क्या-क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को सामने आए चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन ने बवाल मचा दिया था। इसमें वह ऐसी-ऐसी बातें कहे गए जिसके कारण अब उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़े आरोप लगा दिए थे।

इसमें शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद टीम में बने रहने के लिए इंजेक्शन लेते (Chetan Sharma Resigned) वह यहां तक यह भी कहे गए थे कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बुमराह उस वक्त खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।

गांगुली और कोहली विवाद पर भी बोले थे चेतन?

चेतन शर्मा ने इसके अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कई बातें बताईं थीं। उन्होंने कहा था कि, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच ईगो यानी कि अहंकार की लड़ाई थी। पीटीआई ने इस बारे में जब चेतन शर्मा से संपर्क किया तो वो बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं थे।

उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था विराट ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले अपनी टी20 कप्तानी छोड़ने पर जो बयान दिया था वो भी गलत था। जबकि बीसीसीआई की तरफ से उनसे टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद फैसले पर सोचने के लिए कहा गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *