मनोरंजन

Chauhan Controversy : टीजर रिलीज होते ही क्यों बनाई दूरी, अजय देवगन की फिल्म विवाद पर पहली बार बोले मोहम्मद जीशान अय्यूब

अजय देवगन की आगामी फिल्म चौहान रिलीज से पहले ही विवादों में घिर (Chauhan Controversy) गई है। अब इस पूरे विवाद पर पहली बार अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा है कि उनका इस फिल्म से कोई संबंध नहीं है और टीजर में उनकी आवाज का इस्तेमाल जिस संदर्भ में किया गया, उस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी।

जीशान अय्यूब ने सोशल मीडिया पर लंबा बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने केवल एक लाइन डब की थी और उन्हें उस समय फिल्म के संदर्भ की जानकारी नहीं थी। टीजर देखने के बाद उन्होंने खुद फिल्म निर्माताओं से अपनी आवाज हटाने की मांग की।

जीशान अय्यूब ने क्या कहा Chauhan Controversy

अभिनेता ने अपने बयान में कहा कि कुछ महीने पहले उनसे बिना किसी संदर्भ के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था। फिल्म से जुड़े लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानने के कारण उन्होंने बिना ज्यादा सवाल किए यह काम कर दिया।

हालांकि टीजर रिलीज होने के बाद जब उन्हें पता चला कि उनकी आवाज का किस तरह इस्तेमाल किया गया है, तो उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई और निर्माताओं से टीजर से अपनी आवाज हटाने की मांग की। उनके अनुसार, विरोध के बाद करीब 15 दिन पहले उनकी आवाज टीजर से हटा दी गई।

छात्रों के आंदोलन पर भी रखी राय

अपने बयान में जीशान अय्यूब ने देश में छात्रों के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान उन छात्रों पर है जो अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के साहस की सराहना करते हुए जय हिंद और जय संविधान का संदेश भी दिया।

आखिर क्या है चौहान विवाद Chauhan Controversy

फिल्म चौहान का टाइटल टीजर 25 जून को जारी किया गया था। टीजर में बोले गए एक संवाद को लेकर चौहान समाज और क्षत्रिय परिषद ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टीजर में इस्तेमाल की गई मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज बदलकर दूसरे कलाकार की आवाज शामिल कर दी।

फिल्म को लेकर क्या जानकारी है

निर्देशक नीरज यादव की इस फिल्म को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस (Chauhan Controversy) किया है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान की रिलीज 1 अक्टूबर 2027 को प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button