RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे में निकली 4098 पदों की बड़ी भर्ती, इंजीनियरिंग करने वालों के लिए खुला सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने (RRB JE Recruitment 2026) आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद तकनीकी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे इंजीनियरिंग और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर खुल गया है।

भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के बीच आवेदन प्रक्रिया को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हालांकि विस्तृत नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है, लेकिन आवेदन की तारीखों और भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी और जरूरी दस्तावेज पूरे कर लेने चाहिए।
4098 पदों पर होगी भर्ती RRB JE Recruitment 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस 04/2026 के तहत कुल 4098 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती देशभर के सभी रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से की जाएगी। पदवार और जोनवार रिक्तियों का पूरा विवरण विस्तृत अधिसूचना में जारी किया जाएगा।
इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और 13 सितंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को विस्तृत अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जिसमें पात्रता, आवेदन शुल्क, पदवार रिक्तियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
कौन कर सकेगा आवेदन RRB JE Recruitment 2026
संक्षिप्त नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। प्रत्येक पद की विस्तृत योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में अलग से जारी की जाएगी।
चयन कैसे होगा और कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी-1 होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 देना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति मिलेगी।
चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के तहत नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन से पहले यह काम जरूर कर लें RRB JE Recruitment 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले अपने आधार कार्ड का विवरण अपडेट कर लें। आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार (RRB JE Recruitment 2026) होना चाहिए। साथ ही फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।



