कोरोना काल में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छग सीनियर सिटीजंस फोरम के अध्यक्ष सक्सेना की पुस्तक का विमोचन

कोरोना काल में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छग सीनियर सिटीजंस फोरम के अध्यक्ष सक्सेना की पुस्तक का विमोचन

cg senior citizen forum president book on kailash mansarovar yatra, kp saxena, corona period kailash mansarovar yatra, navpradesh,

cg senior citizen forum president book on kailash mansarovar yatra

हैदराबाद/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ सीनियर सिटीजंस वेल्फेयर फोरम (cg senior citizen forum president book on kailash mansarovar yatra) के अध्यक्ष केपी सक्सेना (kp saxena) की पुस्तक ‘अनहद के उत्तुंग शिखर’ का वर्चुअल विमोचन शनिवार को  हैदराबाद में किया गया। यह पुस्तक कोरोना काल (corona period kailash mansarovar yatra) में उनकी कैलाश मानसरोवर यात्रा के संस्मरण का दस्तावेज है, जिसमें उन्होंने यात्रा संबंधी जानकारी के साथ साथ ही कैलाश मानसरोवर के अलावा अन्य रमणीक स्थलों का भी विस्तृत विवरण दिया है।

फोरम (cg senior citizen president book on Kailash mansarovar yatra) के अध्यक्ष सक्सेना ने बताया कि यह यात्रा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें भारत का कोई भी 18से 70 वर्ष का स्वस्थ नागरिक शामिल हो सकता है। सक्सेना (kp saxena) ने आगे बताया कि यह एक अति रोमांचक एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा थी, जिसमें वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ से वे न केवल अकेले थे अपितु 32 यात्रियों के समूह में सबसे उम्रदराज भी थे।

यात्रा में 7 दिन गुजरते हैं चीन में

यह यात्रा देश की सबसे कठिन यात्रा मानी जाती है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि नैसर्गिक छटाओं का अद्भुत खजाना है। यह यात्रा दुर्गम पर्यटन की दृष्टि से भी चर्चित है और इस 27 दिन की यात्रा में 7 दिन चीन में गुजरते हैं। विमोचन समारोह में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक के अलावा छत्तीसगढ़ सीनियर सिटीजंस फोरम के डाक्टर उरकुरकर, राजकुमार शुक्ल, राकेश खरे, हरिचरण वर्मा, श्रीमती शकुंतला तिवारी एवं पुष्पा शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस वर्चुअल मीट में देश के कई राज्यों के साहित्य प्रेमी जुड़े थे जिन्होंने कोरोना काल (corona period kailash mansarovar yatra) में आयोजित इस आयोजन को एक बेहतरीन उपलब्धि निरूपित किया। 107 पृष्ठ के इस संस्मरण का प्रकाशन एमेस्को बुक्स (Emesco Books)  हैदराबाद ने किया है तथा पुस्तक ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *