छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने (CG Jobs) आई है। जिले में होने वाले रोजगार मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में युवा इस मौके का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि निजी कंपनियों में बिना लंबी भर्ती प्रक्रिया के नौकरी पाने का अवसर मिलने वाला है।
रोजगार की तलाश में भटक रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए यह मेला राहत लेकर आया है। अलग अलग कंपनियां एक ही स्थान पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला CG Jobs
रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय रोजगार सेवा के तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में चार निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनके माध्यम से कुल 173 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
चार कंपनियों में मिलेगी नौकरी का मौका
रोजगार मेले में श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नहरपाली खरसिया रोड रायगढ़, श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स रायगढ़ और प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर भर्ती करेंगी।
श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में टू व्हीलर फाइनेंसर, पर्सनल लोन बिजनेस, लोन ऑफिसर, इंश्योरेंस ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर (CG Jobs) सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आईटीआई और दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर
जेएसडब्ल्यू में अप्रेंटिसशिप के तहत टर्नर, फिटर, कोपा, वेल्डर, पेंटर और कारपेंटर के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टीपर ड्राइवर, एक्सीवेटर ऑपरेटर, लोडर ऑपरेटर और अकाउंटेंट समेत 49 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए दसवीं, आईटीआई, मैकेनिकल आईटीआई और बीकॉम सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
वहीं प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फील्ड ऑफिसर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पंजीयन के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई रोजगार पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन अभी तक नहीं (CG Jobs) हुआ है, वे रोजगार मेले के दिन मौके पर भी अपना पंजीयन करा सकेंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है।
युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र और इच्छुक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील (CG Jobs) की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी ई रोजगार पोर्टल या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।



