Cardio Exercise : वजन घटाने के लिए कौन सा कार्डियो है सबसे असरदार, जानिए रनिंग, इनक्लाइन वॉकिंग और स्टेयरमास्टर में क्या है फर्क
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के सामने अक्सर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सी एक्सरसाइज सबसे ज्यादा असर (Cardio Exercise) दिखाती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल ज्यादा पसीना बहाना ही काफी नहीं है, बल्कि ऐसा कार्डियो चुनना जरूरी है जो आपकी फिटनेस, समय और लक्ष्य के मुताबिक हो।
फिटनेस ट्रेनर हेलेना हैम्स्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में तीन लोकप्रिय कार्डियो एक्सरसाइज की तुलना की है। उनके अनुसार रनिंग, इनक्लाइन वॉकिंग और स्टेयरमास्टर तीनों के अपने अलग फायदे हैं और सही विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
रनिंग से सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न Cardio Exercise
अगर आपका लक्ष्य कम समय में ज्यादा कैलोरी खर्च करना है, तो रनिंग बेहतर विकल्प मानी जाती है। ट्रेनर के मुताबिक करीब 30 मिनट की दौड़ से लगभग 390 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं। यह शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने के साथ ऊर्जा खर्च करने का भी प्रभावी तरीका है। हालांकि, इसकी तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआती लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार इसकी शुरुआत करनी चाहिए।
इनक्लाइन वॉकिंग से पेट की चर्बी पर फोकस
जो लोग तेज दौड़ नहीं लगा सकते, उनके लिए इनक्लाइन वॉकिंग अच्छा विकल्प हो सकती है। ढलान वाले ट्रेडमिल पर चलने से सामान्य वॉक की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है और इससे लगभग 30 मिनट में करीब 150 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं। यह एक्सरसाइज सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अपेक्षाकृत आसान मानी जाती है और नियमित दिनचर्या में आसानी से शामिल की जा सकती है।
स्टेयरमास्टर भी है असरदार विकल्प Cardio Exercise
स्टेयरमास्टर मशीन पर एक्सरसाइज करने से शरीर की कई मांसपेशियां एक साथ सक्रिय होती हैं। ट्रेनर के अनुसार 30 मिनट में लगभग 240 कैलोरी तक खर्च की जा सकती हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है जो कैलोरी बर्न और फैट लॉस के बीच संतुलन चाहते हैं।
कौन सा कार्डियो चुनें
अगर आपका उद्देश्य कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करना है तो रनिंग बेहतर हो सकती है। यदि आप अपेक्षाकृत कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज चाहते हैं और नियमित रूप से करना चाहते हैं तो इनक्लाइन वॉकिंग उपयुक्त विकल्प है। वहीं मध्यम तीव्रता के साथ प्रभावी वर्कआउट की तलाश है तो स्टेयरमास्टर को चुना जा सकता है।
ध्यान रखें कि केवल कार्डियो करने से ही वजन कम नहीं होता। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और कैलोरी संतुलन भी वजन घटाने में महत्वपूर्ण (Cardio Exercise) भूमिका निभाते हैं। किसी भी नए फिटनेस कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।



