Calcium Foods : हड्डियों को लंबे समय तक रखना है मजबूत, रोज की थाली में शामिल करें ये पांच चीजें
भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों के कारण आज बड़ी संख्या में लोग कैल्शियम की कमी का सामना (Calcium Foods) कर रहे हैं। इसका असर धीरे धीरे हड्डियों की मजबूती पर पड़ता है और आगे चलकर कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में विशेषज्ञ रोजमर्रा के भोजन में कुछ खास खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि केवल दवा पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार के जरिए भी शरीर में कैल्शियम की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है। सही मात्रा में कैल्शियम के साथ विटामिन डी का पर्याप्त स्तर भी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है।
एक दिन में कितनी होती है जरूरत Calcium Foods
विशेषज्ञों के अनुसार 19 से 50 वर्ष की आयु के लोगों को प्रतिदिन लगभग 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों के लिए यह मात्रा बढ़कर 1200 मिलीग्राम तक हो जाती है।
इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए रोजाना दो रागी की रोटियां, दो चम्मच भुना हुआ तिल, एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जियां, आठ से दस बादाम और एक कटोरी छोले खाने की सलाह दी जाती है। इन खाद्य पदार्थों से शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है, जिससे हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
ऐसे पूरी हो सकती है रोज की जरूरत
विशेषज्ञों के मुताबिक इन पांच खाद्य पदार्थों से लगभग 800 मिलीग्राम तक कैल्शियम प्राप्त किया (Calcium Foods) जा सकता है। बाकी की जरूरत सामान्य भोजन जैसे दाल, दूध, दही और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों से पूरी हो सकती है।
विटामिन डी भी है उतना ही जरूरी
डॉक्टरों का कहना है कि यदि शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो कैल्शियम का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाएगा। इसलिए संतुलित आहार के साथ पर्याप्त धूप लेना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार विटामिन डी की पूर्ति करना भी जरूरी है।



