छत्तीसगढ़शहर

Buddha Jayanti : मांस बिक्री प्रतिबंध के बावजूद दुकान खुली तो 5 हजार जुर्माना

रायपुर/नवप्रदेश। Buddha Jayanti : बुद्ध जयंती पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार पुरे रायपुर नगर पालिक निगम परिक्षेत्र में मांस- मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया था।

प्रतिबंध होने के बावजूद नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत (Buddha Jayanti) आने वाले भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के चंगोराभाटा में जय देवांगन चिकन सेंटर नामक एक चिकन दुकान खुली मिली।

प्रतिबंधित दिवस पर मांस – मटन विक्रय दुकान खोले जाने को पाकर नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन 5 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन नम्बर 5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहाँ कार्यवाही की है।

निगम दस्ते ने जय देवांगन चिकन सेंटर दुकान (Buddha Jayanti) को तत्काल ताला लगाकर बंद कराया। वहीं चिकन दुकान के संचालक चंदन देवांगन पर तत्काल 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है।

Related Articles

Back to top button