BJP's Second List Released : गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ, पूर्व CM खट्टर करनाल से कैंडिडेट, लिस्ट में कुल 72 नाम

BJP’s Second List Released : गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ, पूर्व CM खट्टर करनाल से कैंडिडेट, लिस्ट में कुल 72 नाम

BJP's Second List Released :

BJP's Second List Released :

भाजपा की पहली लिस्ट में 195 नाम, इनमें 34 मंत्री

नवप्रदेश डेस्क। BJP’s Second List Released : BJP की लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर आज दूसरी लिस्ट भी जारी हो गई। भाजपा की दूसरी लिस्ट में कुल 72 नामों का एलान किया गया है। इनमे बड़े लीडरों में नितिन गडकरी को नागपुर, पीयूष गोयल को मुंबई नार्थ, और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री खट्टर को करनाल से पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहले और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।

मप्र. की 5 सीटों पर पर भी ऐलान, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू

मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री

2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *