भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को किया गया सेंट्रल जेल शिफ़्ट, विपक्ष के आवाज को दबाने का लगा आरोप |

भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को किया गया सेंट्रल जेल शिफ़्ट, विपक्ष के आवाज को दबाने का लगा आरोप

BJP State Minister Vijay Sharma was shifted to the Central Jail, accused of suppressing the voice of the opposition

Kawardha Tension

रायपुर/नवप्रदेश। Kawardha Tension : कवर्धा मामले में आरोपी भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को देर रात कवर्धा से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। जिसे लेकर भाजपा और हिन्दू संगठन के पदाघिकारियों में काफी रोष देखा जा रहा है।

दरअसल, कवर्धा में करीब 20 दिन पहले दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसा (Kawardha Tension) हुई थी। जिसके बाद प्रशासन ने इसी मामले में 108 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। एक गुट से 29 और दूसरे गुट से 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दुर्ग सीजेएम ने दुर्ग जेल में बंद सभी 18 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।

इसी मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को ही कवर्धा में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें थाने में रखा गया था। उलेकिन उन्हें कवर्धा जेल में न रखते हुए शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली तो कार्यकर्ता रायपुर सेन्ट्रल जेल के सामने रात में ही इकट्ठे हो गए। विजय शर्मा को लेकर पुलिस गाड़ी सेन्ट्रल जेल पहुँची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ (Kawardha Tension) जमकर नारेबाजी करने लगे और विजय शर्मा के समर्थन में भी नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें – Congress Statement : आत्मग्लानि के चलते विजय शर्मा ने किया आत्मसमर्पण…?

आपको बता दें कि विजय शर्मा की शनिवार को कवर्धा कोर्ट में पेशी थी। लेकिन ठीक उसके पहले ही पुलिस ने विजय को रायपुर शिफ्ट कर दिया। अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आखिर किस उद्देश्य से भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को 22- 23 अक्टूबर की देर रात 1 बजे कवर्धा से रायपुर सेंट्रल जेल लाया गया,ये समझ से परे है। जबकि 23 अक्टूबर,शनिवार को सुबह ही कवर्धा न्यायलय में पेशी है। अनुराग ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार और मोहम्मद अकबर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए भाजपा नेताओं के साथ पेशेवर अपराधियों सा व्यवहार कर रहे हैं, जो किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार विजय शर्मा की जमानत याचिका आज कोर्ट में दाखिल की गई है। जिस पर अदालत सुनवाई करेगी। माना जा रहा है कि सोमवार को विजय शर्मा को जमानत मिल सकती है। अब सभी की नजर कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *