BJP New Team : चुनाव नतीजों के बाद नितिन नवीन की नई टीम में युवा जोश के साथ अनुभवी चेहरों की एंट्री

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत (BJP New Team) मिल रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान 15 मई से पहले कभी भी किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक टीम का खाका लगभग तैयार है, हालांकि चुनाव परिणामों के आधार पर इसमें कुछ बदलाव संभव हैं। 20 जनवरी को अध्यक्ष पद संभालने के बाद से वह अभी तक पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अब संगठन में नई ऊर्जा लाने की तैयारी है।
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। खासतौर पर युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने पर जोर है। इस कड़ी में अनुराग ठाकुर का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, जिनके पास संगठन और सरकार दोनों का लंबा अनुभव है।
दक्षिण भारत की राजनीति को देखते हुए तमिलनाडु में संभावित रणनीतिक बदलाव के बीच के। अन्नामलाई को भी संगठन में अहम भूमिका (BJP New Team) दी जा सकती है। वहीं एआइएडीएमके के साथ रिश्तों में आई खटास के बाद पार्टी ‘एकला चलो’ की रणनीति पर आगे बढ़ सकती है।
पश्चिम बंगाल में संभावित बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने की योजना है। ऐसे में राज्य से किसी युवा चेहरे को केंद्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव को भी टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है, खासकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए।
मौजूदा महासचिवों में से भी कुछ चेहरों को बरकरार रखा (BJP New Team) जा सकता है। इनमें सुनील बंसल का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा विनोद तावड़े और तरुण चुग के भी अपने पद पर बने रहने की चर्चा है।
कुल मिलाकर भाजपा चुनाव नतीजों के बाद बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में है, जहां नई टीम के जरिए पार्टी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक मजबूती पर फोकस कर रही है।



