BJP Jail Bharo : धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को जेल भरो आंदोलन |

BJP Jail Bharo : धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को जेल भरो आंदोलन

BJP Jail Bharo: Jail Bharo movement on Tuesday regarding the issue of conversion

BJP Jail Bharo

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दी चुनौती- धर्मांतरण नहीं रोका तो ईंट से ईंट देगी बीजेपी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Jail Bharo : भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे पर आक्रामक रवैया अपनाने की तैयारी में है। पुरानी बस्ती मामले में गिरफ्तारी को गलत बताते हुए बीजेपी ने पादरी और धर्मांतरण के अधिकार वाले बयान को लेकर एफआईआर की मांग को मुद्दा बनाया है। ऐसे में रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद तीनों कार्यकर्ताओं के समर्थन में बीजेपी मंगलवार को राजधानी में जेल भरो आंदोलन करेगी।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने ऐसा ही संकेत दिया है इसलिए यह आंदोलन औपचारिक नहीं होगा।

पूर्व CM ने यह कहकर दी चुनौती

धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा लगातार आक्रामक रही है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार को चुनौती दी थी कि सरकार सुने! छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं रुका तो भाजपा ईंट से ईंट देगी। जाहिर है बीजेपी (BJP Jail Bharo) अब इसे मुद्दा बनाकर आगे बढ़ेगी।

पादरी की पिटाई पर भाजपा के 7 पर हुआ अपराध दर्ज

दरअसल पखवाड़ेभर पहले भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कुशाभाऊ परिसर में कुछ ऐसे ही संकेत दिए थे। अब पुरानी बस्ती कांड को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन उसी का हिस्सा है। पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण के मसले पर पादरी की पिटाई हुई थी, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात लोगों पर अपराध दर्ज किया था। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पहचाने गए थे। इनमें से तीन मनीष साहू मंडल अध्यक्ष, बजरंग ध्रुव जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा और संजय सिंह मंडल महामंत्री दीनदयाल नगर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

धर्मांतरण को अधिकार बताने के बयान पर गुस्साए

इस मसले पर भाजपा ने चरणवार अभियान छेड़ रखा है। सबसे पहले थाने में आवेदन दिया गया, धर्म परिवर्तन कराने को प्रोत्साहित करने वाले बयान पर एफआईआर की मांग की गई। उसके बाद सांसद, विधायकों ने राज्यपाल भवन तक बरसते पानी में पैदल मार्च भी किया और ज्ञापन सौंपा। अब कल भाजपा इस मसले पर जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। दरअसल, थाने के ही सामने धर्मांतरण को अधिकार बताने के बयान जारी हो गया और भाजपा ने इस पर ना केवल आपत्ति की बल्कि इसे मुद्दा बना दिया।

हर थाने में पहुंचेंगे सौ कार्यकर्ता

भाजपा संगठन की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कल का जेल भरो कार्यक्रम औपचारिक नहीं होगा। प्रत्येक थाने में सौ कार्यकर्ता पहुंचेंगे और जब तक गिरफ्तारी कर उन्हें जेल (BJP Jail Bharo) नहीं भेजा जाएगा वे हटेंगे नही। यदि ऐसा होता है कि उन्हें गिरफ्तार कर नहीं छोड़ा जाता है तो वे फिर से थाने में बैठ जाएगे। यह प्रदर्शन करीब पांच घंटे तक चलेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *