मध्यप्रदेश

Bharat Tex 2026 : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारत टैक्स-2026 (Bharat Tex 2026) में शामिल होकर 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद करेंगे। भारत टैक्स-2026 (Bharat Tex 2026) के दौरान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना और टेक्सटाइल क्षेत्र में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत करेंगे। वन-टू-वन बैठक, राउंड टेबल चर्चा, एमओयू और निवेश संवाद के जरिए नए निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर रहेगा।

भारत टैक्स-2026 में होगा मध्यप्रदेश पवेलियन का प्रदर्शन Bharat Tex 2026

मुख्यमंत्री भारत टैक्स-2026 (Bharat Tex 2026) के दौरान भारत मंडपम में मध्यप्रदेश पवेलियन का भी निरीक्षण करेंगे। पवेलियन में राज्य की उद्योग नीतियों, कौशल विकास, धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क और टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक वैल्यू चेन का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरान मीडिया से भी संवाद करेंगे।

उद्योगपतियों के साथ होगी राउंड टेबल बैठक

भारत टैक्स-2026 (Bharat Tex 2026) में मुख्यमंत्री टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल चर्चा में शामिल होंगे। बैठक में टेक्सटाइल निवेश, निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

वन-टू-वन बैठक में निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, रोजगार सृजन, निर्यात वृद्धि और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी।

निवेशकों के सामने रखेंगे मध्यप्रदेश की ताकत

मुख्यमंत्री होटल द लीला में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान टेक्सटाइल, गारमेंट, फुटवियर, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री निवेशकों को जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण भी देंगे।

टेक्सटाइल सेक्टर में होंगे कई एमओयू

भारत टैक्स-2026 (Bharat Tex 2026) के दौरान अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संगठनों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं। इन समझौतों का उद्देश्य निवेश, कौशल विकास, औद्योगिक सहयोग और निर्यात को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button