Bangladeshi Citizens : सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क, कई जिलों में शुरू हुआ विशेष सत्यापन अभियान
प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ (Bangladeshi Citizens) गई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें अलग अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों का सत्यापन कर रही हैं। विशेष रूप से निर्माण स्थलों और मजदूरों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे पूरे मामले को लेकर चर्चा भी बढ़ गई है।
हाल के दिनों में मिले सुरक्षा इनपुट के बाद यह अभियान और व्यापक किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती से समय रहते निपटा जा सके।
कई जिलों में शुरू हुआ विशेष अभियान Bangladeshi Citizens
बीजापुर जिले में कुछ समय पहले एक बांग्लादेशी नागरिक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके बाद रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बस्तर सहित कई जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और मजदूरों के सत्यापन का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों को मिला इनपुट
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पश्चिम बंगाल में चल रही कार्रवाई के बाद कुछ अवैध नागरिक दूसरे राज्यों की ओर जा सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों में निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों को यह भी आशंका है कि कुछ लोग निर्माण स्थलों पर मजदूर बनकर रह सकते हैं।
ठेकेदारों से मांगा गया कर्मचारियों का रिकॉर्ड
जिला प्रशासन और पुलिस ने निर्माण कंपनियों तथा ठेकेदारों से उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश (Bangladeshi Citizens) दिए हैं। दस्तावेजों का मिलान कर पहचान की पुष्टि की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की जांच भी की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
रायपुर में दो वर्ष पहले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पहचान पत्रों के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा पिछले अभियानों के दौरान प्रदेश के अलग अलग जिलों से 30 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



