Gaurav Samagam 2023 : स्लम स्वास्थ्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर आमदी नगर पंचायत सम्मानित

Gaurav Samagam 2023 : स्लम स्वास्थ्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर आमदी नगर पंचायत सम्मानित

Gaurav Samagam 2023: Amadi Nagar Panchayat honored for doing excellent work in slum health scheme

Gaurav Samagam 2023

आमदी/पलारी। Gaurav Samagam 2023 : नगर प्रशासन द्वारा आयोजित गौरव समागम 2023 मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में श्रेष्ठ कार्य करने पर आमदी नगर पंचायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया गया। आमदी नगर पंचायत के अध्यक्ष हेमंत माला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस योजना के माध्यम से नगर पंचायतो की श्रेणी में सबसे ज्यादा लाभान्वित हितग्राहियों (मरीजों) की संख्या आमदी की है। औसत प्रति कैंप 135 मरीज लाभान्वित होते है। वर्तमान तक 80 MMU कैंप में लगाया गया है। इस कैंप में 10779 मरीजों को लाभ मिला, 2078 मरीजों का टेस्ट किया गया तथा 9972 मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया गया।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान बड़ी घोषणाएं की। राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *