Ashutosh Dubey : आशुतोष दुबे बने बीजेपी विधायक दल के स्थायी सचिव

Ashutosh Dubey: Ashutosh Dubey became the permanent secretary of BJP Legislature Party

Ashutosh Dubey

दुर्ग/नवप्रदेश। Ashutosh Dubey : दुर्ग के आशुतोष दुबे को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का सचिव नियुक्त किया गया है। 35 वर्षीय आशुतोष दुबे शिक्षा से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। वे दुर्ग भाजपा ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का स्थान लेंगे।

चुनावी वर्ष में भाजपा के विपक्ष के नेता नारायण चंदेल द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, संगठन प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और संगठन महामंत्री पवन साय, अजय चंद्राकर के नेतृत्व में यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में आशुतोष दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं।

लोकसभा में 5 वर्ष काम का अनुभव

आशुतोष इससे पहले लोकसभा में तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह (Ashutosh Dubey) के संसदीय सलाहकार के दायित्व में कार्य कर चुके हैं। लोकसभा के कार्यो के अनुभव को देखते हुए आशुतोष को यह ज़िम्मेदारी दी गई है।

You may have missed