मनोरंजन

Arijit Singh : क्या सच में लौट रहे हैं अरिजित सिंह, नए गाने के बाद मैनेजर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म का नया गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज (Arijit Singh) हो गया। फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या लंबे समय बाद अरिजित सिंह फिर से फिल्मों के लिए गाना गाने लौट आए हैं। कुछ ही घंटों में यह चर्चा इतनी बढ़ गई कि हर तरफ उनके कथित कमबैक की बातें होने लगीं।

इसी बीच बढ़ती अटकलों के बीच अरिजित सिंह की टीम सामने आई और पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी। मैनेजर के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि जिस बात को लोग वापसी मान रहे थे, उसकी असल कहानी कुछ और ही है।

नए गाने के बाद क्यों उठी वापसी की चर्चा Arijit Singh

फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक ये आवारापन रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया गया संन्यास वापस ले लिया है। गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला और इसी के साथ उनकी बॉलीवुड में वापसी की खबरें भी तेजी से फैलने लगीं।

मैनेजर ने बताई पूरी सच्चाई

जब इस मामले में अरिजित सिंह की टीम से संपर्क किया गया तो उनके मैनेजर ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि यह कोई कमबैक नहीं है। यह गाना उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके लिए अरिजित सिंह संन्यास की घोषणा से पहले ही अपनी सहमति दे चुके थे।

मैनेजर के मुताबिक, अरिजित केवल उन्हीं फिल्मी प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो पहले से तय थे। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल प्लेबैक सिंगिंग में वापसी जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इमरान हाशमी और विशेष फिल्म्स से फिर जुड़ाव Arijit Singh

ये आवारापन को सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया है। गाने का संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। फिल्म में यह गीत इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है और उनके किरदार की भावनाओं और संघर्ष को दर्शाता है।

इस गाने के साथ अरिजित सिंह एक बार फिर विशेष फिल्म्स के साथ जुड़े हैं। इसी बैनर की फिल्म आशिकी 2 के सुपरहिट गीत तुम ही हो ने उन्हें देशभर में नई पहचान दिलाई थी।

जनवरी में किया था बड़ा ऐलान

इस साल जनवरी में अरिजित सिंह (Arijit Singh) ने घोषणा की थी कि वह अब नए प्लेबैक असाइनमेंट स्वीकार (Arijit Singh) नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि अब उनका अधिक ध्यान शास्त्रीय संगीत और स्वतंत्र संगीत बनाने पर रहेगा।

हालांकि उस समय भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि पहले से किए गए सभी फिल्मी वादों को पूरा करेंगे। यही वजह है कि आने वाले समय में उनके कुछ और पहले से रिकॉर्ड किए गए फिल्मी गाने भी रिलीज हो सकते हैं। संन्यास की घोषणा के कुछ समय बाद उन्होंने अपना इंडिपेंडेंट सिंगल रैना भी जारी किया था, जिसे श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला।

Related Articles

Back to top button