Against Munat : SCST एक्ट में कार्रवाई की मांग, रूद्र कुमार ने किया BJP से सवाल?

Against Munat : SCST एक्ट में कार्रवाई की मांग, रूद्र कुमार ने किया BJP से सवाल?

Against Munat: Demand for action in SCST Act, Rudra Kumar questions BJP?

Against Munat

रायपुर/नवप्रदेश। Against Munat : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के दिन काले झंडे और पुलिस-भाजपा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सरकार के मंत्री रुद्र गुरु समेत कांग्रेस एससीएसटी मोर्चा ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोध करने क्या दो व्यक्ति ही आएगा? यह सामान्य बात है, जो भाजपा को समझ नहीं आया।

राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री गुरू रूद्र कुमार के अलावा आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला भी इस दौरान एससीएसटी धारा संबंधी सवालों पर विपक्ष को घिरते नजर आए।

राजनीतिक दल की गरिमा का हनन

मंत्री ने कहा कि जब पूर्व मंत्री के लोग दोनों को मार रहे थे, तब उन्होंने बोला कि हम मंत्री जी से मिलने आये है, उसके बाद भी गाली देना मूणत और भाजपा की अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। क्या केवल दो युवक केंद्रीय मंत्री का विरोध करने आयेंगे, यह सामान्य बात है। भाजपा के बड़े नेताओं ने पीडि़त के संबंध में जानकारी लिये बिना मूणत के पक्ष में थाने में हंगामा किया, धरना दिया, अपने राजनैतिक दल की मर्यादा का भी उल्लंघन किया है। भाजपा का पूर्व मंत्री अनुसूचित व्यक्ति से मारपीट किया, गाली गलौज किया उसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय भाजपा नेता उनको संरक्षण दे रहे है, यह भाजपा का अनुसूचित जाति विरोधी चरित्र है।

क्या काले कपड़े पहनना अपराध है?

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं मंत्री की हैसियत से नहीं जगत गुरू की हैसियत से यहां बात करने आया हूं। भाजपा नेता राजेश मूणत ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो युवकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया। मारपीट करने के दौरान युवकों से उनका नाम पूछ कर नाम बताने के बाद भी गाली दिया, मारा पीटा। राजेश मूणत के ऊपर एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज (Against Munat) कर कार्यवाही की जाये।

हमारे निवास पर मुंगेली के दो युवक अपने कुछ काम से मुझसे मिलने आये थे तथा जेल रोड में हमारे निवास के बाहर खड़े थे। यह दोनों लोग अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक हैं। मैं समाज का धर्म गुरू होने के साथ मंत्री भी हूं। हमारे पास प्रदेश भर से हमारे समाज के और अन्य समाज के कार्यकर्ता ग्रामीण आते हैं। पूर्व मंत्री ने बिना पुष्टि किए लोगों से मारा पीटा एवं गाली गलौज किया। सिर्फ काली कपड़ा पहने थे इसलिये मारपीट किया। उन्हें जबाव देना होगा।

भाजपा मूलरूप से विध्वंसक पार्टी है : चंद्रशेखर शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा मूलरूप से विध्वंसक पार्टी है। पहले खुद कानून को तोड़ते है, उसके बाद धरना देते है। यह भाजपा का समाज विरोधी चरित्र है। मूणत और भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को दूषित करने की कोशिश किया है। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव ने कहा कि मंत्री राजेश मूणत ने एससी, एसटी वर्ग के निर्दोष नौजवानों के साथ मारपीट किया, गाली दिया। उसके बाद राजनीति करने की कोशिश किया। उनके खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो।

मूणत ने अभद्रता की सारी सीमाओं को किया पार : सुशील आनंद

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे राजेश मूणत ने अभद्रता की सारी सीमाओं को पार कर दिया। सोशल मीडिया में जो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे है उसमे साफ है कि ऐसा व्यक्ति जो इस प्रदेश में 15 साल मंत्री रहा है वह मां-बहन की गाली का बार-बार प्रयोग कर रहा। मारपीट और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने को उद्ड़ता दिख रहे है।

पुलिस के अधिकारियों के लिये असंसदीय अमर्यादित शब्दों का प्रयोग मूणत ने किया। थाने में भी मूणत और उनके सहयोगी, पुलिसकर्मियों पर आक्रमण (Against Munat) करते दिख रहे है। कांग्रेस ने सिंधिया या भाजपा नेता को काले झंडे दिखाने का कोई घोषित कार्यक्रम नही जारी किया था, न ही हमारे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस अथवा किसी मोर्चा संगठन का कोई पदाधिकारी विरोध करने गया था। भाजपा ने गलत राजनैतिक परंपरा की शुरुआत की है जो अनुचित है लेकिन ऐसी परंपराओ की प्रतिध्वनि और प्रतिक्रिया होनी थी स्वाभाविक है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *