ACB Trap : तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी रंगे हाथ पकड़े गए
ACB Trap
एंटी करप्शन ब्यूरो ने तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक सरकारी कार्य के बदले अवैध रकम मांगने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से दोनों अधिकारियों ने काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लंबे समय से परेशान धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत (ACB Trap) ACB से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी ने 35 हजार रुपये की घूस स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
फिलहाल एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ (ACB Trap) की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मची हुई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
