1st Day Paddy Purchase : पहले दिन 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

1st Day Paddy Purchase : पहले दिन 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

1st Day Paddy Purchase : 10 thousand 257 metric tonnes of paddy purchased on the first day

1st Day Paddy Purchase

रायपुर/नवप्रदेश। 1st Day Paddy Purchased : छत्तीसगढ़ में मंगलवार से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शरूआत की गई। राज्य में पहले दिन 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मंगलवार से धान खरीदी का काम शुरू हो गया। पहले दिन 775 उपार्जन केंद्रों द्वारा 10 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। पहले दिन तीन हजार 951 किसानों ने धान बेचा। उन्होंने बताया कि राज्य में शुरू की गई ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ से प्रति वर्ष धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस साल भी फसल अच्छी होने से किसानों में उत्साह है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी।

इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान (1st Day Paddy Purchase) की खरीदी की तैयारी शासन द्वारा की गई है। इस वर्ष 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष दो लाख तीन हजार नए किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। पहले दिन के धान उपार्जन के लिए किसानों को भुगतान करने के लिए मार्कफेड द्वारा 279 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किए गए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *