Water Driven Car : देश में बन गई पानी से चलने वाली कार, ऐसे करती है काम

Water Driven Car : देश में बन गई पानी से चलने वाली कार, ऐसे करती है काम

water driven car, madhya pradesh, mechanic invent water driven car, navpradesh,

water driven car

Water Driven Car : उस मैकेनिक ने बनाया जिसके पास नहीं है…

नई दिल्ली/ए.। Water Driven Car : देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इसी बीच अच्छी खबर यह भी है कि अपने ही देश में पानी से चलने वाली कार का निर्माण हो चुका है। अब आप ये सोच रहे होंगे ऐसा तो संभव नहीं हो सकता। लेकिन ये आपकी गलतफहमी है।

मध्य प्रदेश के एक कार मैकेनिक ने ही पानी पर चलने वाली कार का आविष्कार किया। इस कार को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं लगता है। सिर्फ पानी, चूना व कुछ अन्य केमिकल लगते हैं। मध्य प्रदेश में रहने वाले 44 साल के रईस महमूद मकरानी ने यह कार बनाई है। खास बात यह है कि रईस ने कोई डिग्री नहीं ली है। वे सिर्फ 12वीं पढ़े हैं। वे मैकेनिक का काम करते हैं। पानी पर चलने वाली इस कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पेटेंट भी करा लिया

मोहम्मद रईस ने इस कार के लिए पेटेंट भी कराया है। मकरानी के पेटेंट के आधार पर चीनी कंपनी इस कार को बनाने वाली है। सोशल मीडिया पर ये चर्चा भी है कि भारतीय कंपनियों को इस खोज के बारे में जानकारी दिए जाने पर भी उन्होंने रईस से संपर्क नहीं किया।

2007 में शुरू किया प्रयोग

मकरानी ने बताया कि उन्होंने पानी से चलने वाली इस कार को बनाने का प्रयोग वर्ष 2007 में शुरू किया था। इसके बाद 2012 में मारुती 800 को बदलकर उन्होंने एक ऐसी कार बनाई जो पानी पर चलती है। इंजन बनाने व इसे स्टार्ट करने के लिए उन्हें करीब डेढ़ साल का वक्त लग गया। इस खोज के लिए मकरानी को दुबई व चीन की कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। लेकिन उन्होंने मेक इन इंडिया से प्रोत्साहित होकर सभी ऑफर ठुकरा दिए है।

पानी से ऐसे चलती है कार

  • -पानी से चलने वाली इस कार में चार सीट हैं।
  • -कार में एक टैंक दिया गया है, जिमें पानी भरा जाता है।
  • -पानी के साथ इसमें केमिकल व चूने की तरह कुछ पदार्थ मिलाए जाते हैं।
  • -जिससे एसेटिलेन गैस बनती है, जिससे कार चलती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *