छत्तीसगढ़

Vedanta Plant Accident  :  ग्राउंड जीरो पर कलेक्टर-एसपी, घायलों के लिए एयरलिफ्ट जैसे इंतजाम और मुआवजे का ऐलान

सक्ति जिले के सिंघीतराई से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे प्रदेश का दिल (Vedanta Plant Accident) दहला दिया। यहाँ के वेदांता प्लांट में जब अचानक बॉयलर फटा, तो किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस भीषण धमाके ने देखते ही देखते 17 मजदूरों की जिंदगी लील ली और 19 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

जैसे ही हादसे की खबर फैली, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी लगातार अफसरों के संपर्क में बने हुए हैं।

ग्राउंड पर डटे रहे अफसर (Vedanta Plant Accident)

हादसे के फौरन बाद सक्ति कलेक्टर अमृत विकास टोपनो और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए। मंजर इतना खौफनाक था कि चारों तरफ अफरा-तफरी मची थी, लेकिन प्रशासन ने हिम्मत नहीं हारी और फौरन रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को तुरंत रायगढ़ के फोर्टीस और मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि जिनकी हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें रायपुर के कालड़ा अस्पताल शिफ्ट किया गया है। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि जब तक आखिरी घायल पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

परिवारों को मिलेगा सहारा (Vedanta Plant Accident)

भले ही पैसा किसी की जान वापस नहीं ला सकता, लेकिन इन गरीब परिवारों के भविष्य को देखते हुए प्रशासन और कंपनी ने बड़े फैसले लिए हैं। मृतकों के परिवारों को कंपनी की तरफ से 35 लाख और सरकार की ओर से कुल 7 लाख (राज्य + केंद्र) की मदद मिलेगी, यानी एक परिवार को करीब 42 लाख रुपये का सहारा मिलेगा। वहीं घायलों को भी 15 लाख रुपये और इलाज के दौरान पूरी सैलरी मिलती (Vedanta Plant Accident) रहेगी। बड़ी बात यह है कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी गई है, ताकि पता चल सके कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही हुई कैसे।

पांच राज्यों के मजदूरों का बहा खून, घर भेजने की तैयारी

दुख की बात यह है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर सिर्फ छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के भी थे जो यहाँ दो वक्त की रोटी कमाने आए थे। प्रशासन अब इन सभी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके गांव भेजने का इंतजाम (Vedanta Plant Accident) कर रहा है। सक्ति एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि कुल 36 लोग इस ब्लास्ट की चपेट में आए थे। फिलहाल प्लांट को सील कर दिया गया है और जांच टीम हर पहलू को खंगाल रही है ताकि दोषियों को बख्शा न जाए।

Related Articles

Back to top button