Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल का बल्लेबाज, पहला ही मैच और रिकॉर्डों की बरसात, वैभव पर टिकी दुनिया की नजर
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा चर्चा (Vaibhav Sooryavanshi) में हैं। टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। अगर उन्हें पहले ही मुकाबले में डेब्यू का मौका मिलता है तो कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकते हैं।
वैभव ने कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही उनके पास भारतीय और विश्व क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
सबसे पहले टूट सकता है सचिन का रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi
अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वैभव लगभग 15 साल 91 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
डेब्यू में बन सकते हैं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम है। उन्होंने अपने पहले मैच में 61 रन बनाए थे। यदि वैभव अपने पहले मुकाबले में 62 या उससे अधिक रन बनाते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
छक्कों और शतक के भी रिकॉर्ड दांव पर
भारत की ओर से टी20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। वैभव पांच छक्के लगाकर इस उपलब्धि को पीछे छोड़ (Vaibhav Sooryavanshi) सकते हैं। वहीं यदि वह शतक जड़ने में सफल रहते हैं तो सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका उनके पास होगा।
आयरलैंड में भी बना सकते हैं नए कीर्तिमान
अगर वैभव आयरलैंड में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलते हैं और रन बनाने में सफल रहते हैं तो वह वहां डेब्यू मैच में रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके अलावा बड़ी पारी खेलने पर वह आयरलैंड की धरती पर भारतीय ओपनरों के कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
कई और रिकॉर्ड भी निशाने पर
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव के पास डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने, सबसे ज्यादा छक्के लगाने और तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर होगा।
हालांकि इन सभी उपलब्धियों के लिए सबसे पहले उन्हें भारतीय टीम की अंतिम एकादश में जगह मिलनी (Vaibhav Sooryavanshi) जरूरी होगी। इसके बाद ही यह तय होगा कि वह अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इतिहास रच पाते हैं या नहीं।



