छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा में भाई के उपसरपंच का चुनाव हारने पर कर दी एक की हत्या, गिरफ्तार

जांजगीर चांपा/नवप्रदेश। जांजगीर चांपा (janjgir champa murder) में चुनावी रंजिश (election dispute) में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामला अकलतरा थानांतर्गत सजापाली गांव का है। यहां उपसरपंच का चुनाव लड़ने वाले एक शख्स के भाई ने एक अन्य व्यक्ति  की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसका भाई चुनाव हार गया।

चुनावी रंजिश (election dispute) में हुए इस हत्याकांड से सजापाली गांव में दहशत का माहौल है। जांजगीर चांपा (janjgir champa murder) के इस हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button