
तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही हलचल आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुंच (Tamil Nadu CM) गई है। लगातार बैठकों, समर्थन जुटाने और राजनीतिक रणनीतियों के बीच अब सत्ता की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। राजधानी से लेकर जिलों तक समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी दफ्तरों के बाहर जश्न का माहौल बना हुआ है।
सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। कई जगह समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जताई। राजनीतिक गलियारों में अब सिर्फ शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन की चर्चा हो रही है।
120 विधायकों का मिला साथ : Tamil Nadu CM
लंबे इंतजार के बाद विजय को आखिरकार 120 विधायकों का समर्थन मिल गया है। सहयोगी दलों के समर्थन पत्र मिलने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ माना जा रहा है बताया जा रहा है कि वह जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। समर्थन मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
इन दलों ने बढ़ाया समर्थन
सरकार गठन के लिए कई दल विजय के साथ आए हैं। कांग्रेस, वाम दल, मुस्लिम लीग और अन्य सहयोगी दलों ने भी समर्थन दिया है सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद शुरुआत में जरूरी समर्थन पत्र नहीं मिलने से मामला अटक गया था, लेकिन अब सभी समीकरण उनके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
शुरुआत में बढ़ गई थी मुश्किल
चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बाद भी सरकार बनाने की प्रक्रिया आसान नहीं रही। शुरुआत में कुछ सहयोगी दलों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण मामला फंस गया था। राज्यपाल की ओर से सभी दलों के समर्थन पत्र मांगे (Tamil Nadu CM) गए थे। इसके बाद लगातार बातचीत और बैठकों का दौर चला। आखिरकार पांच दिन बाद जरूरी संख्या पूरी हो गई।
स्टालिन ने दी नई सरकार को शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार बनना जरूरी है और जनता से जुड़ी योजनाएं जारी रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करेगा।
अब शपथ ग्रहण पर टिकी नजरें
राजनीतिक हलकों में अब सबसे ज्यादा चर्चा शपथ ग्रहण समारोह को लेकर (Tamil Nadu CM) हो रही है। समर्थकों को उम्मीद है कि नई सरकार जल्द कामकाज संभाल सकती है तमिलनाडु की राजनीति में इस बदलाव को बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है और आने वाले दिनों में नई सरकार के फैसलों पर सभी की नजरें रहेंगी।



