छत्तीसगढ़

Video:शांति का प्रतीक तिरंगा लेकर निकला कांग्रेस सेवा दल

Tiranga March : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई रहे मौजूद

रायपुर/नवप्रदेश। Tiranga March : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी देसाई के नेतृत्व में मंगलवार को रायपुर में कांग्रेस सेवा दल की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली तिरंगा यात्रा का मकसद शांति के प्रतीक के तौर पर हाथ में तिरंगा लेकर राज्य की जनता को एकता का संदेश देना है।

यह तिरंगा यात्रा इंदिरा चौक कालीबाड़ी से शुरू हुई, जो राजीव भवन में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सहित अनेक नेता शामिल हुए।

8 से 15 अगस्त तक तिरंगा मार्च

सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा कि सेवादल द्वारा देशभर में 8 से 15 अगस्त तक तिरंगा मार्च (Tiranga March) निकाला जा रहा है। मेरठ और दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है, और आज रायपुर में तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम संदेश देना चाहते हैं कि अंग्रेज तो इस देश से चले गए लेकिन नए गोरे इस देश को और गरीबों को लूट रहे हैं।

इसी बहाने विपक्ष को साधा

प्रत्यक्ष तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी ने कहा कि अमीरों को इस देशभर में जगह दी जा रही है। हम दो हमारे दो मिलकर पूरे देश को लूटने (Tiranga March) का काम कर रहे हैं। सेवादल का उद्देश्य दो हम का मतलब नरेंद्र और अमित शाह से है और दो लूटने का तात्पर्य अडानी और अंबानी से है। उन्होंने कहा कि इनकी सोच ही वैसी है, सिर्फ खुद ही अपना जेब भरो। उन्होंने कहा कि इस देश के टुकड़े हम जाति और धर्म के आधार पर भी नहीं होने देंगे, इसलिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।

आजाद करवाने की मुहिम का आगाज

लालजी ने कहा आज के दिन से ही भारत देश को आजाद (Tiranga March) करवाने की मुहिम का आगाज महान देश भक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों ने किया था। उन्होंने कहा कि लाखों कुर्बानियां देकर ली आजादी को बरकरार रखना आज हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी बनती है। आज देश विरोधी कुछ ताकतें युवाओं को गुमराह करके देश विरोधी साजिशें रचने में जुटी हुई हैं। जरूरत है कि ऐसी शक्तियों का मुंह तोड़ जवाब दें और आपसी एकता बना कर रखें।

देखिये वीडियो –

https://youtu.be/7BHoEHRGoxo

Related Articles

Back to top button