छत्तीसगढ़

Illegal Sand Mining Action : अवैध रेत उत्खनन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत बिछियाटोला, तहसील केल्हारी अंतर्गत केवई नदी में अवैध रेत उत्खनन के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खसरा क्रमांक 684 रकबा 16.250 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदान में नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया। यह पूरी कार्रवाई (Illegal Sand Mining Action) जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए अहम कदम मानी जा रही है।

जांच में सामने आया कि उत्खनन पट्टाधारी द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए रात्रिकाल में रेत की लोडिंग और परिवहन किया जा रहा था, जो निर्धारित प्रावधानों के खिलाफ है। प्रशासन ने इस गंभीर उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई (Illegal Sand Mining Action) की।

प्रशासन ने इस कृत्य को छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत के उत्खनन एवं व्यवसाय (अनुसूचित क्षेत्र हेतु) नियम 2023 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित पट्टाधारी पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि निर्धारित मद में जमा भी करा दी गई है। इस सख्त कदम (Illegal Sand Mining Action) से अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई (Illegal Sand Mining Action) जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन की इस सख्ती से साफ संकेत गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button